फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The praises of Guru Ravidas echoed in the city kirtan.

Karnal News: नगर कीर्तन में गूंजे गुरु रविदास के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The praises of Guru Ravidas echoed in the city kirtan.
- जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती, हवन और भंडारों का भी आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिलेभर में गुरु रविदास जयंती हषोल्लास के साथ मनाई गई। कहीं नगर कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया तो कहीं हवन में आहुतियां डालकर खुशहाली मांगी गई। इसके अलावा भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



अमृत बाणी पाठ का डाला भोग

करनाल। न्यू रमेश नगर के संत रवि दास मंदिर में गुरु रवि दास जयंती के अवसर पर चल रहे अमृत बाणी के पाठ का भोग डाला गया। बुधवार दोपहर को महात्मा सुरेश दास ने अरदास की और भंडारे का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक खुराना ने भी माथा टेका। पूर्व मेयर ने कहा कि हमें संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभा के प्रधान रोहित, दया प्रकाश, भारत भूषण, दलीप व्यास, हुकम चंद, वेद प्रकाश, जोगिंद्र, बिशनदास, पूर्व पार्षद ठाकुर दास, पूर्व पार्षद प्रह्लाद, राजन और राहुल देव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन



गुरु ने सामाजिक न्याय को दिया बढ़ावा : विधायक

करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि श्री गुरु रविदास ने समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया था, उनकी शिक्षाएं समानता, विनम्रता और करुणा के मूल्यों को बढ़ावा देती है जो एक अधिक समावेशी समाज बनाने के लिए आवश्यक है। वे काछवा में के गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में कैथल-पिंगली रोड, गांव सैदपुरा, गांधी नगर, सेक्टर -32, सदर बाजार, जाटो गेट, सेक्टर-16 में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने की पालकी के आगे पुष्पवर्षा
निसिंग। गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर समाज के लोगों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूर्व चेयरमैन सलिंद्र चौहान, रविदास मंदिर कमेटी प्रधान प्रधान सुरेश चौहान, नगर पार्षद जसवीर चौहान, राजपाल भोला सहित समाज के लोगों ने रवाना किया। सभी ने गुरु जी के स्वरूप पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। शोभायात्रा में कई विशेष मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा शहर के श्री रविदास मंदिर से होकर नौगजा पीर वाली गली से गुरुद्वारा चौक, मुख्य बाजार से होती हुई वापस रविदास मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पालकी के आगे पुष्पवर्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु की पालकी के समक्ष झाडू लगाकर सेवा भी की। संवाद



गुरु रविदास ने दी समाज को दिशा : योगेंद्र राणा

असंध। गुरु रविदास जी की जयंती समारोह में विधायक योगेन्द्र राणा ने गांव मुनक, बल्ला, सालवन व असंध शहर के वार्ड नंबर एक में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने गुरु रविदास जी को नमन किया। विधायक ने कहा कि गुरु रविदास एक आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में प्रसिद्ध हैं और भारत में जाति व्यवस्था के खिलाफ अपने काम के कारण एक समाज सुधारक के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। इस अवसर पर बल्ला मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित सालवन, प्रवीन आदि मौजूद रहे। संवाद

---

शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

असंध। संत शिरोमणि रविदास सभा और डॉ. बीआर आंबेडकर सभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। शोभायात्रा का करनाल रोड पर हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने स्वागत किया। इस अवसर पर रविदास सभा प्रधान रामकिशन सिवाच, सभा प्रधान सोहन लाल, पूर्व चेयरमैन सतीश कटारिया, पूर्व पार्षद राजेश भुक्कल, एडवोकेट मन्नीराम, सुक्रमपाल सिंधड़, गुरनाम सिंह, श्याम पाल रोहिल्ला मौजूद रहे। संवाद

-युवाओं को दें संस्कार : कबीरपंथी

तरावड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने बुधवार को गांव सीदपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वो युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार दें और उनके समाज व देश उत्थान के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी एक समाज सुधारक थे, उनके भक्ति गीत और भजन आंतरिक शुद्धता और ईश्वर के प्रति समर्पण पर केंद्रित थे। संवाद

---

संत मानवता के लिए : वीरेन्द्र बंसल

तरावड़ी। नगर पालिका चेयरमैन वीरेन्द्र बंसल ने गुरुद्वारा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता व मानवता का संदेश दिया और प्रेम व भाईचारे को जीवन का आधार बताया। संत रविदास जी ने अपनी वाणी के माध्यम से कहा कि ऐसा चाहू राज जहां मिले सभी को अन्न छोटा बड़ा कोई ना हो रविदास रहे प्रसन्न। इस दौरान सत्संग व भंडारे का भी आयोजन हुआ। धर्म सिंह, कर्मवीर गुर, प्रवीन गुर, सुनील गुर, संजय बामनिया मौजूद रहे। संवाद



श्रद्धालुओं ने लगाया लंगर

मूनक। खंड के बल्ला, बाल पबाना, पाढा, कुरलन, मूनक, गगसीना गांव में हवन व भंडारे का भी आयोजन किया गया। मूनक में बाबा धूनी दास डेरा से शुरू होते हुए पालकी गांव की फिरनी से होती हुई डेरा पर पहुंची। गांव की सैकड़ों महिलाओं ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने चाय, फल और बिस्कुट का लंगर भी लगाया। एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मूनक ने कहा कि गुरु श्री रविदास जी ने आपस में समानता और समाज को सुधारने का कार्य किया और उन्होंने सभी को एक माला में पिरोने का कार्य किया। प्रवीण राणा, दलवीर पंच, सुभाष भौरिया, संजीव कुमार, प्यार सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद



गतका पार्टी ने दिखाए करतब

घरौंडा। गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के मुख्य मार्गों से नगर कीर्तन भी निकाला गया। जिसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। गतका पार्टी ने भी करतब दिखाए। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पर स्वागत हुआ। नगर कीर्तन रेलवे रोड, मंडी मनी राम, मुख्य बाजार सहित अन्य मार्गों से होता हुआ रविदास मंदिर में पहुंचा। मंदिर में संत श्री रविदास के चित्र पर गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सभा के लोगों ने बताया कि संत गुरु रविदास जयंती को लेकर समाज की महिला, पुरुषों व बच्चों ने बड़े ही उल्लास के साथ प्रभात फेरी भी निकली। इस अवसर पर अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. बलवान सुलेख, ओमप्रकाश, चांदराम कटारिया मौजूद रहे। संवाद




सामाजिक क्रांति के प्रथम अग्रदूत हैं संत रविदास जी : राजेश वैध

नीलोखेड़ी। हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश वैध ने कहा है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरक हैं। वे श्री रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षा आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक है व आज पूरे विश्व में उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए सोशल जस्टिस विभाग का गठन किया हुआ है। इस अवसर पर प्रधान अरविंद कुमार, जगमोहन सिंह, पोलीराम, रामेश्वर, अशोक, बलराज और सत्यनारायण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed