{"_id":"8eecb85ea966499761c678b32b4add4e","slug":"the-policeman-beaten-hawkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी वालों ने एएसआई को धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी वालों ने एएसआई को धुना
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 20 Oct 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के मेन बाजार में रविवार देर शाम रेहड़ी लगाने वाले ने पुलिस के एक एएसआई और होमगार्ड जवान की जमकर धुनाई की।
दोनों को रेहड़ी वाले दस मिनट तक पीटते रहे, इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़ाया। इस दौरान एएसआई लहूलुहान हो गए, वर्दी फट गई और मोबाइल उनका फोन भी गुम हो गया।
किसी तरह जान बचाकर वहां भागे एएसआई ने पुलिस चौकी पहुंच साथी मुलाजिमों को दास्तां बताई। दूसरे पुलिस मुलाजिम तुरंत मेन बाजार पहुंचे लेकिन तब तक रेहड़ी वाले वहां से फरार हो चुके थे।
घायल एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र मेन बाजार में कुछ रेहड़ियाें के कारण जाम लगा हुआ है। वह होम गार्ड राजिंद्र के साथ जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सेब से लदी रेहड़ी वाले ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद देखते ही देखते अन्य रेहड़ी चालक और युवकों ने उन पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक हमलावर उन्हें पीटते रहे। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए। हमलावरों ने उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। इतना ही नहीं हमलावर जाते-जाते मोटरसाइकिल की चाबी भी ले गए तथा उनका मोबाइल भी मौके से गुम हो गया।
एएसआई ने कृष्णा गेट चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। बाद में चौकी में पहुंचे रेहड़ी यूनियन के प्रधान बाली ने बताया कि कुछ रेहड़ी चालक कहीं बाहर से रेहड़ी लगाने के लिए मेन बाजार में आते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आसपास के दुकानदार पुलिस कर्मियों को नहीं बचाते तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी।