फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The police kept assuring the relatives of being alive

परिजनों को जीवित होने का भरोसा देती रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The police kept assuring the relatives of being alive
लोक निर्माण विभाग के जेई दीपक की मौत के मामले में भले ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हो लेकिन परिजनों ने उसके शव की जो स्थिति देखी है। उससे तो यही लगता है कि उसकी नृशंस हत्या की गई है। पुलिस पिछले पांच दिनों से परिजनों को यही आश्वासन दे रही थी कि जेई जीवित है और सकुशल लौटेगा। इसलिए नहर में उसके शव की तलाश के लिए भी कोई खास जोर नहीं दिया जा रहा था। पश्चिमी यमुना नहर की जाणी झील में यदि जाल लगा न होता तो शव आगे चला जाता, तब शायद परिजनों का इंतजार और बढ़ जाता। वैसे भी जेई का शव करीब आठ किमी दूर जाकर मिला है। भले ही अभी जेई की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी हो लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे सट्टेबाजी का खेल हो सकता है।
विज्ञापन

शव को देखने ने बाद जेई के ताऊ के बेटे मोहित ने बताया कि जिस जगह दीपक की गाड़ी मिली थी, वहां से जाणी झील करीब आठ किमी दूर है। ये भी संभावना है कि सोमवार की रात जेई चंडीगढ़ वापस लौट रहा था, उसकी मौत उसी दिन हुई होगी। उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया होगा, क्योंकि शव के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान लग रहे हैं। शव इतना अधिक गल चुका है कि पहचान मुश्किल हो रही है, उसकी दाढ़ी और पैंट के साथ साथ उसकी कदकाठी से ही उसकी पहचान की गई है। उसने कहा कि पुलिस लगातार परिजनों को आश्वस्त करती रही कि दीपक जीवित है, वह शीघ्र ही घर लौट आएगा। उसका पता लगा लिया जाएगा। यही कारण रहा कि पुलिस ने नहर में गोताखोरों को उतारकर शव तलाशने का अधिक प्रयास नहीं किया गया। यदि तलाश की जाती तो शायद पहले ही उसका पता लग सकता था। पुलिस ने शव की तलाश नहीं की, शव झील के जाल में फस गया और ऊपर उतराने लगा, तब देखा जा सका।
विज्ञापन

जेई के पास बड़ी रकम थी, इससे पुलिस भी इनकार नहीं कर रही है लेकिन ये रकम किसकी थी, किसने दी, ये अभी निरुत्तर है। बड़ा सवाल अभी भी यही है कि जेई की मौत कैसे हुई, यदि उसकी हत्या हुई तो किसने और क्यों की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसमें ही वास्तविक स्थिति पता चलेगी कि जेई की मौत पानी में डूबने से हुई या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले का शनिवार को खुलासा कर सकती है। किसी ने फिलहाल पुष्टि तो नहीं की लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे सट्टेबाजी का खेल हो सकता है। सटोरियों के नेटवर्क के तार जेई के गांव गगसीना और करनाल शहर से जुड़े हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..तो करनाल में ही मिले थे जेई को दोस्त
-परिजनों को फोन करते समय, जेई दीपक ने जिन दोस्तों के साथ होने का जिक्र किया था, जिनके लिए परिजनों को खाना बनाने के लिए भी कहा था। वह दोस्त कौन थे और वारदात के बाद आखिर कहां चले गए। अब तक जो जानकारी मिली है, उससे ये स्पष्ट होता है कि चंडीगढ़ से करनाल आते समय जेई दीपक कार में अकेला ही था। क्योंकि पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ से करनाल तक टोल प्लाजा की सीसीटीवी को चेक किया गया है। उसमें तो जेई के साथ कोई दोस्त दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे संभावना ये जताई जा रही है कि जेई को उसके दोस्त करनाल में ही मिले।

--
गगसीना का माहौल गमगीन
- गगसीना का माहौल गमगीन है, दीपक का शव मिलने के बाद परिजन बेहाल हैं। मां, पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है। पिछले चार दिनों में दूर दराज से कई रिश्तेदार तो पहले से ही घर पहुंच चुके थे। परिवार में सोमवार से ही खाना नहीं बन रहा है। क्योंकि जेई अपने माता पिता का का इकलौता बेटा था। नाते रिश्तेदार ही किसी तरह परिवार को संभाल रहे हैं। परिजनों सहित पूरे गांव को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed