फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The opposition has been getting the benefit of votes of infiltrators, that is why they are making noise now: Manohar Lal

घुसपैठियों के वोटों का फायदा विपक्ष को मिलता रहा, तभी अब शोर मचा रहे : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The opposition has been getting the benefit of votes of infiltrators, that is why they are making noise now: Manohar Lal
116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने फर्जी वोट के मामले पर कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि घुसपैठियों के वोटों का फायदा वर्तमान में जो विपक्ष है, इसे ही मिलता रहा है। अब जब नकली वोटों की छंटनी शुरू हुई है तो सबसे ज्यादा परेशानी इन्हीं दलों को हो रही है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चोर मचाए शोर.. वाली बात हो रही है।

केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह आए थे। समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार संसद का सत्र विपक्ष ने चलने नहीं दिया। विपक्ष ने वही मुद्दे उठाए, जो उनके ही समय के हैं और जिन्हें वे खुद अच्छी तरह समझते हैं। जनता ऐसे विपक्ष को सबक सिखाएगी। ऐसा ही काम ये विधानसभा में भी कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को यात्रा करने और अपनी बात जनता के सामने रखने का अधिकार है। जनता ही अंतिम फैसला करती है। कार्यक्रम के बाद वह शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

(मनीषा हत्याकांड पर बोले केंद्रीय मंत्री)

लोकल आरोपी ही निकलेगा, सरकार सख्ती से कर रही काम

मनीषा की मौत प्रकरण पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है। पोस्टमॉर्टम और जांच जैसे होनी चाहिए थी, वैसे कदम उठाए गए। परिवार की संतुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम तीन बार कराया गया। हरियाणा पुलिस जांच कर रही थी अब परिवार की मांग पर सीबीआई जांच होगी। यदि कोई आरोपी सामने आएगा तो वह लोकल ही होगा। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी, यह सरकार का फर्ज और इस पर प्रदेश सरकार काम भी कर रही है। लेकिन विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क

116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क

116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क

116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क

116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क

116...राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed