फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The only brother of three sisters drowned in the canal while taking a bath.

नहाते समय नहर में डूबा तीन बहनों का इकलौता भाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The only brother of three sisters drowned in the canal while taking a bath.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। क्षेत्र के जाणी गांव में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तीन युवक नहर में नहाने उतरे, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर डूब गया। पहले तो दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर भय के कारण उसके कपड़े व चप्पलों को झाड़ियों में छिपाकर भाग गए। जब परिजनों ने उनसे पूछा तो शाम करीब साढ़े छह बजे हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग रात को ही नहर पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात गोताखोरों को मौके पर बुलाकर तलाश शुरू कराई गई।
जाणी गांव के निवासियों ने बताया कि गांव का युवक रोहित जो कि कक्षा 12 का छात्र है। अपने दोस्त व एक अन्य के साथ नहाने के लिए निकटवर्ती बड़ौता गांव के पास नहर पर गया था। शाम तक जब रोहित गांव वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसके दोस्तों से पूछा तो वह काफी भयभीत थे। उन्होंने शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि रोहित का नहाते समय पैर फिसल गया और वह डूब गया। बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर में पानी अधिक होने के कारण बचा नहीं सके। भय के कारण उसके कपड़े व चप्पलों को छिपाकर भाग निकले। इस खबर से गांव में खलबली मच गई। सैकड़ों ग्रामीण नहर पर पहुंचे। ट्रैक्टरों पर रस्सियां बांधकर नहर के पानी में उतर गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया है। काफी अंधेरा और पानी अधिक है, इसलिए तलाशने में दिक्कत हो रही है। देर रात तक रोहित का कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन

तीन बहनों में एकलौता है रोहित
रोहित के मामा ने बताया कि रोहित अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई है। 10 दिन पहले ही वह बहनों के यहां से राखी बंधवा कर लौटा था। स्वभाव से काफी सीधा था। कॉलेज से आकर वह खेतीबाड़ी का काम करता था। गर्मी के कारण रविवार को अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने चला गया था। हादसा करीब 3:30 बजे का बताया जा रहा है, लेकिन उसके दोस्तों ने शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की जानकारी दी। यदि समय पर बता दिया होता तो शायद जल्द तलाश लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed