फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The MP said in front of the cm that the abuse did not go away

गाली किसी को व्यक्तिगत रूप से नहीं दी, फ्लो में मुंह से निकली, इस गलती से मिली सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
The MP said in front of the cm that the abuse did not go away
जनसंवाद के दौरान एक अधिकारी को चोर बता गाली देने के मामले में मंगलवार को सांसद संजय भाटिया ने सीएम के सामने पत्रकारों को मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि गाली किसी को व्यक्तिगत रूप से नहीं दी गई। जैसे बातचीत में हमारे मुंह से बात निकलती है। यह भी वैसे ही थी। लेकिन फिर भी मैं जनप्रतिनिधि हूं। लोग मुझे फॉलो करते हैं। मैंने एक सीख ली है कि बातचीत करते हुए फ्लो में भी मेरे मुंह से गलत शब्द नहीं निकलना चाहिए। सांसद मंगलवार को सीएम मनोहर लाल के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे थे। यहां सीएम की पत्रकारों से बातचीत के बाद उन्होंने खुद सीएम के सीट से उठते ही पत्रकारों से मामले पर बात की।
विज्ञापन

यह है मामला-
जनसंवाद के दौरान शनिवार को घरौंडा मार्केट कमेटी कार्यालय में करनाल सांसद संजय भाटिया की जुबान फिसल गयी। उन्होंने सरकारी अधिकारी को न सिर्फ चोर करार दिया, बल्कि गालियां भी दीं। गांव कैमला के पूर्व सरपंच रमेश वर्मा ने सांसद संजय भाटिया को टूरिज्म विभाग के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत सुनते हुए संजय भाटिया ने गाली देते कहा कि ये अधिकारी चोर है। इसके बाद उन्होंने शिकायत लेकर आये पूर्व सरपंच रमेश वर्मा से कहा कि आप लिखित में शिकायत दें कि कैसे डिपार्टमेंट ने सीनियर कर्मचारी के बजाय जूनियर को प्रमोशन दे दिया। शिकायत सुनने के बाद संजय भाटिया ने रमेश वर्मा से कहा कि आप फोन करवाने के बजाय लिखित में शिकायत दें ताकि सिस्टम ठीक किया जाए। शिकायत देखते हुए सांसद भाटिया का पारा चढ़ गया। उस समय विधायक हरविन्द्र कल्याण भी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

संघ से बोले, अधिकारी बताओ, मैं माफी मांग लूंगा
सर्व कर्मचारी संघ ने भी सांसद द्वारा गाली देने के मामले का विरोध किया है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग रखी है। इस पर सांसद का कहना है कि संघ भी मुझे ये बता दे कि मैंने किस अधिकारी के लिए वह अपशब्द बोला था? तो मैं उनसे भी माफी मांग लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed