फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The mood of the weather will change, the feeling of cold will be more

बदलेगा मौसम का मिजाज, ज्यादा होगा ठंड का एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather will change, the feeling of cold will be more
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार सुबह यमुना बेल्ट के गांवों में कई जगह सब्जी की फसलों पर हल्का पाला नजर आया वहीं शाम के समय ओस पड़नी शुरू हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। जिससे ठिठुरन बढ़ेगी बढ़ेगी। फिलहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को सब्जी की फसलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीके सारस्वत ने कहा कि न्यूनतम तापमान गिरना शुरू हो गया है। सब्जी उत्पादकों को फसलों के बचाव के लिए हल्की सिंचाई बरकरार रखनी होगी है। इसके अलावा खेतों में बनी नालियों में पानी छोड़ने से वाष्पीकरण होता रहेगा और पाला असर नहीं करेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डॉ. एसपी तोमर ने कहा कि ठंड के जोर पकड़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। फसल में फुटाव अधिक होगा।
पिछले सात दिन का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि अधिकतम न्यूनतम
6 दिसंबर 23.7 12.2
7 दिसंबर 23.4 9.2
8 दिसंबर 23.6 8.6
9 दिसंबर 24.4 8.4
10 दिसंबर 23.2 9.2
11 दिसंबर 21.8 8.2
12 दिसंबर 22.7 7.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed