फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The mehndi of the hands was decorated, today the procession was to come, but the father's meaning will rise

सजी रह गई हाथों की मेहंदी, आज आनी थी बरात मगर उठेगी पिता की अर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
The mehndi of the hands was decorated, today the procession was to come, but the father's meaning will rise
सूरज नगर के नीरज का शव आवर्धन नहर में मिलने के बाद विलाप करती उनकी बेटियां।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सूरज नगर निवासी नीरज कुमार की बेटी के हाथों पर शादी की मेहंदी सजी रह गई। शुक्रवार को उसकी बरात आनी थी लेकिन अब बरात के बजाय घर से पिता की अर्थी उठेगी। खुशियों के बजाय अब परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी पल-पल अपने पिता को याद कर फफक पड़ती है।
पिता नीरज ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए तैयारियां की थी। घर को सजाया गया था। परिजनों के अनुसार घर पर ही शादी समारोह होना था। कई दिनों से वे रिश्तेदारों और संबंधियों में शादी के कार्ड बांट रहे थे। बुधवार रात को घर पर टैंट भी लग चुका था। वीरवार को उनके यहां महिला संगीत और कढ़ाई चढ़ाने की रस्म होनी थी लेकिन दोपहर बाद ही अचानक नीरज का शव मिलने की खबर आ गई। जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हालांकि बुधवार शाम से ही नीरज के लापता होने से परिवार वाले परेशान थे। रात को उनका मोबाइल भी बंद हो गया था।
विज्ञापन

नहर में शव होने की सूचना मिलते ही दौड़ पड़े
मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि नीरज की खोजबीन जारी थी। इस दौरान घर पर किसी ने सूचना दी कि शुगर मिल के पास सूखी नहर में शव पड़ा है। यह भी बताया कि पीली कमीज और काला लोवर पहना हुआ है। उनके पति ने भी ऐसे ही कपड़े पहने थे। इसके बाद भतीजी देखने के लिए गई तो उसने शव की पहचान की। परिवार के अलावा रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed