{"_id":"68fe77e498ec3b98eb0a4560","slug":"the-market-was-bustling-with-activity-with-shopping-taking-place-in-full-swing-karnal-news-c-18-knl1008-766854-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाजार में दिखी रौनक, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाजार में दिखी रौनक, जमकर हुई खरीदारी
Mon, 27 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छठ महापर्व के दूसरे दिन भी बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। पुरानी सब्जी मंडी में सजे स्टाॅलों में लोगों की भीड़ उमड़ी। दुकानों पर पूजा सामग्री, कपड़े व शृंगार के अलावा सबसे अधिक भीड़ ठेकुआ प्रसाद बनाने के सामान, आटा, सूजी, घी, गुड़ और सांचे की दुकानों पर रही। पारंपरिक मिठाई खाजा की बिक्री ने भी इस बार रिकॉर्ड बना दिया है।
दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए डाले में विभिन्न प्रकार के फल, फूल, गन्ना, अगरबत्ती, नारियल, मिठाई, सुपारी, सूप और अन्य वस्तुएं सजाई। छठ व्रती सुरेखा ने बताया कि खरना के बाद से ही घरों में प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, वहीं मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न होगा।