{"_id":"66b17a8356377700be058ef4","slug":"the-man-who-ran-away-with-gold-bangles-from-an-elderly-woman-karnal-news-c-18-knl1008-446313-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुजुर्ग महिला से सोने के कड़े लेकर भागने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुजुर्ग महिला से सोने के कड़े लेकर भागने वाला धरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बुजुर्ग महिला को बहला फुसलाकर सोने के कड़े चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से सोने के कड़े भी बरामद किए गए हैं। शहर थाना प्रभारी सुलतान ने बताया कि 28 जुलाई को निसिंग निवासी एक बुजुर्ग महिला से एक अज्ञात व्यक्ति सोने के कड़े उतरवाकर भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी खंगाले गए। इसके बाद साइबर सेल की मदद ली गई और घोघड़ीपुर गांव निवासी आरोपी राजन गौतम को पुराने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी से सोने के दोनों कड़े बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पहले भी छह मामले दर्ज हैं। 18 जुलाई को ही आरोपी पेरोल पर जेल से आया था।