फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The load has reduced, yet there are power cuts for four hours every day

Karnal News: लोड घटा, फिर भी रोजाना चार घंटे लग रहे कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The load has reduced, yet there are power cuts for four hours every day
258... यमुना नदी के किनारे स्थित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करती एनडीआरएफ की एक टीम । प

विज्ञापन
- बिजली कटौती से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी, बारिश में भी नहीं मिल रही राहत
नंबर गेम
- 700 शिकायतें रोजाना बिजली सुविधा केंद्र में पहुंच रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मौसम सामान्य व बिजली का लोड घटने पर भी रोजाना बिजली कट से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लाइनों व मीटर में स्पार्किंग होने से रोजाना तीन से चार घंटे कट लग रहे हैं। बिजली सुविधा केंद्र के एबीटी सेल की रिपोर्ट के अनुसार 12 अगस्त से शहर में लगातार बिजली लोड घट रहा है। 11 अगस्त को 135.64 लाख यूनिट तक पहुंचा लोड 19 अगस्त को घटकर 99.95 प्रतिशत रहा गया था। वहीं 20 अगस्त को मौसम थोड़ा गर्म होने पर यह 102.28 लाख यूनिट दर्ज किया गया।
इस बार बिजली का लोड 2024 की अपेक्षा एक से डेढ़ लाख यूनिट तक कम दर्ज हुआ है। बारिश के मौसम के बाद से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बिजली सुविधा केंद्र में लगातार शिकायतें आ रही हैं, अब रोजाना की शिकायतों का आंकड़ा बढ़कर 700 के पार हो गया है। इन शिकायतों में ज्यादा शिकायतें लाइनों में स्पार्किंग, फ्यूज उड़ने, जंपर उड़ने व मीटर में पानी जाने से उसके खराब होने की आ रही हैं।
विज्ञापन


पांच में बिजली लोड का ब्योरा
तिथि कुल खपत (लाख किलोवाट में)
15 अगस्त
112.30
16 अगस्त
119.24
17 अगस्त
109.98
18 अगस्त
101.26
19 अगस्त
99.95
20 अगस्त
102.28

आज इन क्षेत्रों की बिजली रहेगी बाधित
33 केवी फीडर जाटो गेट पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इस कारण से जाटों गेट, सुभाष गेट, जुंडला गेट, खत्री मोहल्ला, चौड़ा बाजार, कर्ण गेट, इंद्रा कॉलोनी, बांसों गेट, ऋषि नगर, चांद सराय, भाट कॉलोनी, मंगल कॉलोनी, खेड़ा कॉलोनी, सेक्टर 16 में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी कलामपुरा आरडीएस फीडर और 11 केवी डबरी आरडीएस फीडर के बंद होने से पुंडरक, कलामपुरा, सैदपुरा, काछवा रोड पर मरम्मत कार्य होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed