फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The kidnappers had broken Shubham's arms and legs.

Karnal News: अपहृताओं ने शुभम के तोड़ दिए थे हाथ-पांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The kidnappers had broken Shubham's arms and legs.
- अपहरण कर हत्या के तीन आरोपी आठ दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भाम्बरेहड़ी के शुभम का अपहरण कर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था। उसके हाथ-पांव तोड़ दिए थे। शरीर पर कई गुम चोटों के निशान थे। इन चोटों के कारण शुभम के शरीर से आंतरिक रक्तस्राव हो गया। जिस कारण उसकी मौत हुई है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
दूसरी ओर इस हत्याकांड में पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां आरोपियों को आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। भाम्बरेहड़ी गांव में 11 अप्रैल को प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय शुभम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव कतलाहेड़ी के समीप सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रेम प्रसंग के चलते शुभम की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपी अंकुश व अभिषेक निवासी भाम्बरेहड़ी व प्रदूमन उर्फ शुभम निवासी बाल रांगड़ान को माता शारदा त्रिलोकपुरी थाना रायपुर रानी क्षेत्र, पंचकूला से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पहले कार से किया था पीछा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कार में सवार होकर पहले शुभम का पीछा किया। उसकी बाइक रुकवा मारपीट कर उसे कार में बैठा लिया। कार में भी उसे थप्पड़, मुक्के मारते रहे। फिर एक जगह पर ले गए वहां लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जब शुभम के शरीर में हलचल होनी बंद हो गई तो आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए और कतलाहेड़ी गांव के समीप सड़क किनारे उसकी बाइक के पास फेंक दिया। अभी यह खुलासा होना है कि इस हत्याकांड में इन तीन आरोपियों के साथ और कौन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed