फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The husband was murdered together with his lover

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की परने से गला दबाकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
The husband was murdered together with his lover
काछवा गांव निवासी लापता सूरजभान के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार सूरजभान की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव को परने के साथ ईंट बांधकर नहर में फेंक दिया था, ताकि शव ऊपर न आ सके। मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि 8 मार्च को गांव काछवा निवासी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति सूरजभान सात मार्च की सुबह बिना बताए बाइक से कहीं चला गया। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। फोन भी बंद आ रहा है। पत्नी के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर सूरजभान की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

जांच करते हुए 14 मई को विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर लापता सूरजभान की पत्नी रानी उर्फ कुलदीप को काछवा से गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा रानी से गहनता से पूछताछ की गई। इस पर पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में रानी ने बताया कि उसकी काछवा गांव के ही एक युवक सलिंद्र के साथ दोस्ती हो गई थी, जिसका उसके पति को पता चल गया था और उसका पति इस बात का विरोध करने लगा व उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कारण रानी व सलिंद्र ने मिलकर सूरजभान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। साजिश के तहत 6-7 मार्च की रात को रानी ने सूरजभान के खाने में नशे की गोलियां मिला दी थी। फिर देर रात रानी व सलिंद्र ने मिलकर परने से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसी रात दोनों ने मिलकर सलिंद्र की गाड़ी में डेडबॉडी को ले जाकर काछवा के पास एसवाईएल नहर में फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि उन्होंने सूरजभान के पेट पर परने से ईंट बांधकर नहर में फेंका था, ताकि ईंटों के वजन से शव पानी में ऊपर न तैर सके और किसी को पता न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि इस मामले में गहनता से पूछताछ की जाए और दूसरे आरोपी को पकड़ा जाए। साथ ही उस गाड़ी को भी बरामद किया जा सके, जिसमें शव को रखकर आरोपी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed