{"_id":"68a8c3b31346a6cd8504f695","slug":"the-head-teacher-used-to-molest-girl-students-11-lodged-a-complaint-karnal-news-c-18-knl1008-721144-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्राओं से छेड़छाड़ करता था मुख्य अध्यापक, 11 ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्राओं से छेड़छाड़ करता था मुख्य अध्यापक, 11 ने दर्ज कराई शिकायत
Sat, 23 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
- एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस, पहले एक बच्ची ने मां को बताया फिर 10 और ने तोड़ी चुप्पी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक दयानंद (55) काफी समय से छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। एक छात्रा ने मां को उसकी शर्मनाक करतूत के बारे में बताया तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद जांच शुरू हुई तो 10 और छात्राओं ने अपनी चुप्पी तोड़कर सीडब्ल्यूसी के समक्ष शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने केस दर्ज कर जींद के अलेवा गांव निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घर पर नहीं मिला। असंध थाना की पुलिस को छेड़छाड़ की जानकारी एक छात्रा की मां ने दी। महिला ने बताया कि 18 अगस्त को बेटी स्कूल से लौटी तो गुमसुम थी। पूछने पर कुछ नहीं बताया। पहले उन्हें लगा कि शायद तबीयत खराब होने की वजह से उदास है लेकिन शाम को उन्होंने देखा कि बेटी की आंखों में आंसू हैं। काफी पूछने पर उसने बताया कि हेड मास्टर ने बैड टच किया है। बच्ची गुड टच और बैड टच के बारे में जानती है।
इसके बाद उसने घटना के बारे में बताया कि वह लंच करने के बाद कक्षा कक्ष में टिफिन रखने के लिए गई थी। वहां हेड मास्टर ने छेड़छाड़ की। उसने बचकर भागने की कोशिश की तो जोर से थप्पड़ मार दिया। वह और कई छात्राओं के साथ ऐसा कर चुका है। बच्ची की मां ने असंध थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह 18 अगस्त को स्कूल गई थीं और हेड मास्टर से मिलीं थी, उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हाथ पकड़ लिया और जोर से थप्पड़ मारा
( छात्राओं की आपबीती )
आरोपी दयानंद के खिलाफ केस दर्ज हो जाने के बाद सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की टीम शुक्रवार को मामले की जांच पड़ताल के लिए स्कूल पहुंची। समिति के चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि दस छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। सभी का बयान लगभग एक जैसा है। उन्होंने बताया है कि दयानंद उनकी कक्षा में आता था। वहीं पर पास बुलाता था और छेड़छाड़ करता था।
पंचायत में माफी मांगकर बच गया था आरोपी
(आरोपी का हथकंडा)
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले भी बच्चियों ने शिकायत की थी कि मुख्य अध्यापक अश्लील हरकत करता है। इस पर पंचायत बुलाई गई थी। इसमें आरोपी दयानंद ने माफी मांगी थी। तब यकीन करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। कुछ दिन पहले उसकी कैंसर पीड़ित पत्नी का निधन हो गया था। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि आरोपी को निलंबित किया जाएगा। विभागीय स्तर पर जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
वर्जन
18 अगस्त को छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट और एससी/ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक छात्रा का बयान कोर्ट के सामने दर्ज कराया था, 10 ने सीडब्ल्यूसी की काउंसलिंग में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी दयानंद की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा - गौरखपाल राणा, डीएसपी, असंध