फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The ground is uneven and overgrown with bushes; the basketball poles are rusting.

Karnal News: मैदान ऊबड़-खाबड़, उगी झाड़ियां जंग खा रहे बास्केटबॉल के पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The ground is uneven and overgrown with bushes; the basketball poles are rusting.
कलरी जागीर गांव के खेल परिसर में उगी घास। संवाद
इंद्री। कलरी जागीर गांव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर रखरखाव के अभाव में बदहाली झेल रहा है। यह परिसर कभी आसपास के गांवों के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का मुख्य केंद्र था। यहां अंडर-16 स्तर की प्रतियोगिताएं भी होती थीं।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय स्टेडियम के रूप में विकसित यह परिसर पिछले कुछ वर्षों से उपेक्षित है। वर्तमान में मैदान में झाड़ियां उग आई हैं और खेल सतह ऊबड़-खाबड़ हो चुकी है। बास्केटबॉल के पोल जंग खा चुके हैं। इंडोर खेल कक्षों के दरवाजों पर ताले लटके हैं। शौचालयों में गंदगी का अंबार है और व्यायाम मशीनें धूल खा रही हैं। कई खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं। परिसर में कई जगह मेनहोल खुले पड़े हैं। शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे युवा खिलाड़ियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

वॉलीबॉल खिलाड़ी मेहुल ने बताया कि पिछले दो सालों से स्थिति खराब है और नियमित कोचिंग नहीं मिलती। बास्केटबॉल में रुचि रखने वाले रियांश ने कहा कि जंग लगे पोल से अभ्यास सुरक्षित नहीं है। इंडोर हॉल में ताले लगे हैं और कोई प्रशिक्षक नहीं आता। एथलेटिक्स खिलाड़ी आरव ने ट्रैक पर झाड़ियों और असमतल सतह से चोट लगने का खतरा बताया। हाल ही में उनके एक साथी के टखने में मोच भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने ग्राम पंचायत तथा ब्लॉक प्रशासन से खेल परिसर के नियमित रखरखाव की मांग की है। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रशिक्षकों की नियुक्ति की भी मांग की। टूटे पोल, खुले मेनहोल, टूटी खिड़कियों और शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया है।
झाड़ियों को काटने का आदेश दिया है। परिसर की मरम्मत के लिए जिला लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। -सत्यवीर सिंह, जिला खेल अधिकारी

कलरी जागीर गांव के खेल परिसर में उगी घास। संवाद

कलरी जागीर गांव के खेल परिसर में उगी घास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed