फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The graph of cyber fraud is increasing rapidly, you should also be careful

Karnal News: तेजी से बढ़ रहा साइबर ठगी का ग्राफ, आप भी रहें सावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
The graph of cyber fraud is increasing rapidly, you should also be careful
अनुज शर्मा
विज्ञापन


करनाल। एक तरफ प्रशासन की ओर से लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं साल दर साल ठगी के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। पिछले ढाई वर्ष में 126 लोगों से ठगी हो चुकी है, जिनमें 92 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं। यह वे आंकड़े हैं जो पुलिस के रिकार्ड में दर्ज हैं, जबकि इससे कहीं अधिक मामले पुलिस तक पहुंच ही नहीं पाते हैं।
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जहां पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, वहीं अपराधी में नित नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। कभी लिंक भेजकर तो कभी लाटरी का झांसा देकर आए दिन ठगी की जा रही है। वहीं मूवी रेटिंग के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें घर बैठे फिल्मों की रेटिंग देकर पैसा कमाने का झांसा दिया जाता है। इसके अलावा गूगल पर फर्जी वेबसाइट बनाकर हेल्पलाइन के जरिए ठगी के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। ऑनलाइन अश्लील वीडियो बनाकर भी ठगी आम हो चुकी है। करनाल में ही वर्ष 2021 में 19.30 लाख रुपये, 2022 में 1.04 करोड़ रुपये और 2023 के छह माह में 3.48 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

----

वर्षवार ठगी के बढ़ते आंकड़े
2021 ------19,30,018
2022 ------1,04,16,685

2023 -----3,48,71,228
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 4,72,17,931

नोट : यह आंकड़ा हर समय पोर्टल के साइबर थाने से लिया गया है।

ठगी होने पर ये करें
जिला साइबर क्राइम सेल के इंचार्ज कर्मबीर ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर जानकारी ले सकते हैं। साइबर अपराध होने पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके खाते से निकाली गई राशि को फ्रीज करा सकते हैं। बशर्ते 1930 पर फोन ठगी होने के 24 घंटे के अंदर किया गया हो।



इन बातों को ध्यान में रखकर कर सकते है अपना बचाव
- किसी भी अनजान नंबर से कोई वीडियो कॉल आती है तो सावधान रहें और कॉल न उठाए और उस नंबर को ब्लॉक कर दें।
- किसी भी लॉटरी या इनाम से संबंधित मैसेज या कॉल का जवाब न दें।

- टैक्स रिफंड या ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित मैसेज या मेल से आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
- कोई भी बैंक या टेलीफोन कंपनी कॉल या मैसेज के माध्यम से केवाईसी अपडेट नहीं करवाती।

- किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपनी निजी जानकारी बैंक खाता या ओटीपी को साझा न करें।
- अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो तरीकों से प्रमाणीकरण जरूर लगाएं, ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति आपके खाते को न चला सके।

- हमेशा सुरक्षित वेबसाइट पर ही विजिट करें। इसकी पहचान के लिए यूआरएल लिंक के शुरुआत में एचटीटीपीएस होना जरूरी समझें।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

- किसी भी प्रकार से प्राप्त मैसेज पर भरोसा करके बिना बात किए पैसे ट्रांसफर न करें।
- किसी भी प्रकार के लालच में आकर कोई भी नई एप डाउनलोड न करें।

- आप जो भी ऑनलाइन पोस्ट करते हैं, वह स्थायी है, ऐसे में पोस्ट करने से पहले दो बार सोचें।
- सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इसका हैकर या अन्य दुरुपयोग कर सकते हैं।

- किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो उसे अस्वीकार कर दें और न ही किसी अनजान को रिक्वेस्ट भेजें।
- अगर कोई आपको परेशान कर रहा है या धमका रहा है तो उसे अन-फ्रेंड कर ब्लॉक कर दें और उसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

- सुनिश्चित करें कि आपका पासवर्ड मजबूत है। अपने पासवर्ड को अक्षरों, संख्याओं और विशेष वर्ण यानी स्पेशल करैक्टर से मिलकर बना होना चाहिए।
- अपने हर सोशल मीडिया अकाउंट के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed