फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government will knock door to door to solve problems

Karnal News: समस्याओं के निदान के लिए घर-घर दस्तक देगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The government will knock door to door to solve problems
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यदि आपकी व्यक्तिगत या आपके क्षेत्र की कोई समस्या है, जिसका आप निस्तारण कराना चाहते हैं तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी खुद आपके घर पहुंचेंगे, एक निर्धारित प्रोफार्मा देंगे, जिस पर पांच व्यक्तिगत व पांच आसपास के क्षेत्र की समस्याएं लिखकर दे सकते हैं।
जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। हरियाणा सरकार की इस व्यवस्था को जिले में सबसे पहले नगर निगम क्षेत्र में लागू किया जा रहा है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने वीरवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इस योजना को लागू करने के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सबसे पहले करनाल नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक प्रतिक्रिया एकत्रित करने व समस्याओं के निवारण का कार्य उपायुक्त उत्तम सिंह और नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं में बिजली, पेयजल, सड़क, पानी निकासी, सीवरेज, पार्कों के रख-रखाव तथा स्ट्रीट लाइट की समस्याएं शामिल रहेंगी।
व्यक्तिगत समस्याओं में पेंशन, आधार, परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आईडी इत्यादि समस्याएं दर्ज की जा सकती हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वाली टीमों से कहा गया कि वह इस कार्य को लगन के साथ पूरा करें।
80 हजार परिवारों तक पहुंचेगा प्रोफार्मा ः करनाल नगर निगम में जनसंख्या लगभग चार लाख है और लगभग 80 हजार परिवार हैं। सभी परिवारों तक यह प्रोफोर्मा जल्द पहुंचाया जाएगा। इससे प्रशासन भी लोगों की समस्याओं से अवगत हो सकेगा और जनता व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। लोग भी एक ही प्रोफोर्मा में विभिन्न पांच समस्याएं दर्ज कर सकेंगे। उनका समय भी बचेगा।

सरकार भी इन समस्याओं की निगरानी व समय-समय पर समीक्षा करेगा। इन समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी। मौके पर एएमसी धीरज कुमार, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, ऊषा, संदीप, सहायक सफाई निरीक्षक गुलाब तथा ट्रिगर मास्टर गुरदेव सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो लोगों की कई समस्याओं का समाधान करने में आसानी होगी। त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed