फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Government College team won the match by 10 runs

Karnal News: राजकीय महाविद्यालय की टीम ने 10 रन से जीता मैच

Sun, 24 Nov 2024 06:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 Nov 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
The Government College team won the match by 10 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज की टीम के बीच शनिवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबला काफी नजदीकी रहा और राजकीय महाविद्यालय की टीम ने डीएवी पीजी कॉलेज की टीम को 10 रन से हराया।

राजकीय महाविद्यालय की टीम के खिलाड़ी डॉ. सोमबीर यादव ने 49 गेंदों पर 95 रन की आतिशी पारी खेली और तीन विकेट भी झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी और राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें पूरी खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. रेखा त्यागी और डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों के आयोजन से परस्पर सौहार्द बढ़ता है और मिलजुल कर काम करने की भावना विकसित होती है। इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री राजेश रांझा ने दोनों प्राचार्या का स्वागत किया और मैच के आयोजन को अच्छी पहल बताया। टॉस राजकीय महाविद्यालय की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 ओवर के इस मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 173 रन का स्कोर खड़ा किया। डॉ. सोमबीर यादव ने 49 गेंदों पर 95 रन बनाए। डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से विपिन ने अच्छी गेंदबाजी की और 50 रन देकर चार विकेट झटके। 174 के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएवी कॉलेज की टीम की शुरुआत भी काफी शानदार रही।

नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई। राजकीय महाविद्यालय की ओर से डॉ. सोमबीर यादव ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में मात्र 30 रन देकर नौ विकेट हासिल किए। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने पदक पहनाए। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार नागिया, प्रोफेसर जरनेल सिंह, कमलेश और डॉ. कमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed