{"_id":"698f8c22ab58ad48f90e9ef0","slug":"the-formality-of-the-fir-illegal-cuts-remain-karnal-news-c-18-knl1018-845057-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्राथमिकी की खानापूर्ति, अवैध कट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्राथमिकी की खानापूर्ति, अवैध कट बरकरार
Sat, 14 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा गांव कुटील के पास अवैध कट से कार निकालता चालक। संवाद
घरौंडा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। जीटी रोड पर ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने कई अवैध कट हैं। करीब 12 ढाबा व पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ अवैध कट खोलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन कट बंद नहीं किए गए हैं।
घरौंडा क्षेत्र में गांव कुटेल से कोहंड तक दोनों ओर हाईवे पर लगभग 30 से 32 अवैध कट बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक किसी वाहन का यू-टर्न लेना या सर्विस रोड से सीधे मुख्य मार्ग पर चढ़ जाने से हादसे हो रहे हैं। जब तक भौतिक रूप से कट बंद नहीं होंगे, तब तक एफआईआर महज कागजी कार्रवाई ही रहेगी।
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ संदीप का मानना है कि हाईवे पर अनधिकृत कट ब्लाइंड स्पॉट और अचानक मोड़ की स्थिति पैदा करते हैं, जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन टकरा जाते हैं। अधिकृत कटों की वैज्ञानिक दूरी और साइन व्यवस्था को दरकिनार कर खोले गए ये रास्ते सुरक्षा मानकों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
पुलिस की दलील, फोटो मिले तो होगी गिरफ्तारी
जांच अधिकारी रमेश कुमार के अनुसार विभाग से शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके की फोटो और तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध करवाए जाने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर लोगों का कहना है कि जब कट खुलेआम दिख रहे हैं तो फोटो के इंतजार में कार्रवाई क्यों अटकी है।
कटों का जल्द बंद कराएंगेएनएचएआई अधिकारी विशाल राणा का कहना है कि शिकायतों की जांच के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आगे भी कोई अवैध कट पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कटों को भी जल्द बंद किया जाएगा।