फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The employee committed suicide by hanging himself

Karnal News: कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The employee committed suicide by hanging himself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ऊंचानी गांव में मंगलवार देर रात फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि के रूप में हुई है।
मृतक ऊंचानी गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था और एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के अनुसार रवि लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसकी परेशानी की वजह उसका विवाह न होना बताया जा रहा है। मंगलवार रात उसका छोटा भाई उसे खाना देने ऊपर के कमरे में गया, जहां उसने रवि को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रवि को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सदर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल ने कमरे की जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 के पार्षद सुभाष ने बताया कि रवि एक मेहनती युवक था, लेकिन विवाह को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है और परिजन भी किसी पर शक नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed