{"_id":"68dd8a14bff54ebf1c0f60aa","slug":"the-effigies-of-ravana-kumbhakaran-and-meghnad-were-erected-using-cranes-and-burnt-after-5-pm-karnal-news-c-18-knl1008-750768-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्रेन की सहायता से खड़े किए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले, शाम 5 बजे के बाद दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्रेन की सहायता से खड़े किए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले, शाम 5 बजे के बाद दहन
Thu, 02 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दशहरा वीरवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। करनाल में श्री रामलीला सभा ने दशहरा आयोजन की सभी तैयारियां कर ली हैं। बुधवार देर रात को सेक्टर-4 के दशहरा मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को क्रेन की सहायता से खड़ा कर दिया गया।
पुतलों को देखने के लिए शहरवासी अपने बच्चों सहित पहुंच गए थे। रावण के पुतले के साथ सेल्फी ली जा रही थी। दशहरा मेला कमेटी इंचार्ज अनुज जायसवाल ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में वीरवार सुबह से ही श्रद्धालु रावण महाराज की परिवार सहित पूजा करेंगे। दोपहर 2 बजे श्रीरामलीला भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें सुंदर झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। उसके बाद राम रावण की सेना का युद्ध और रावण के पुतले को हनुमान स्वरूप पहले मौला (गदा) मारेंगे और फिर उनका आशीर्वाद लेंगे। आतिशबाजी के साथ शाम 5 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लंकेश रावण के पुतले पर तीर चलाएंगे। रावण के पुतले का दहन हो जाएगा। आयोजन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।
घरौंडा, नीलोखेड़ी, तरावड़ी, निसिंग और इंद्री में भी दशहरा मैदानों में मेले लगेंगे। सूर्यास्त के समय रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।