{"_id":"683622a73735e86516008ca1","slug":"the-driver-fled-with-goods-worth-two-lakh-rupees-from-the-dairy-karnal-news-c-18-knl1008-656354-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेयरी से दो लाख रुपये का माल लेकर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेयरी से दो लाख रुपये का माल लेकर भागा चालक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांव शामगढ़ स्थित मॉडर्न डेयरी प्लांट से करीब दो लाख रुपये का माल लेकर एक गाड़ी चालक भाग गया। आरोपी चालक संदीप बिना गेट पास और जांच कराए ही जबरन गाड़ी भगा ले गया। उसके साथ करीब पांच लोग और मिले हुए हैं, जिन्होंने बाहर से धक्का देकर गेट को खोलने में उसकी मदद की।
डेयरी प्रबंधन ने आरोपी की चोरी की सूचना पर अपने सुरक्षा गार्डों को सतर्क कर दिया था। इसके बाद भी वह वारदात को अंजाम देने में सफल रहा। गाड़ी को भगा ले जाने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। प्रबंधक की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में मॉडर्न डेयरीज लिमिटेड शामगढ़ के एचआर प्रबंधक केके सिंह ने बताया कि रात 11.21 बजे उनकी फैक्टरी से एक गाड़ी बिना गेट पास और जांच के जबरन गेट से बाहर चली गई। यह गाड़ी अक्सर डेयरी का पैक्ड मिल्क, दही आदि सामान दिल्ली पहुंचने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि गाड़ी निकलने से कुछ समय पहले ही उन्हें सूचना मिली थी कि वाहन का चालक फैक्टरी से बड़ी चोरी करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
इस आधार पर उन्होंने सुरक्षा गार्डों को सतर्क कर दिया था और वे जांच के लिए तैनात थे। लेकिन आरोपी शामगढ़ निवासी चालक संदीप उर्फ लाला ने अपने चार-पांच साथियों के माध्यम से जबरदस्ती फैक्टरी गेट को बाहर से धक्का देकर खुलवाया। इसके बाद वह तेजी से अपनी गाड़ी को गेट से बाहर ले गया। उनका कहना है कि करीब दो लाख रुपये के माल को आरोपी गाड़ी में लोड करके ले गया है। आरोप है कि इस वाहन से पहले भी चोरी का सामान पकड़ा गया था।