फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The dream of multi-storey modern market will come true

Karnal News: बहुमंजिला आधुनिक बाजार का सपना होगा साकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
The dream of multi-storey modern market will come true
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी का पुरानी अनाज मंडी स्थल पर शहर का सबसे शानदार बाजार (कॉमर्शियल स्पेस प्रोजेक्ट) बनाने का सपना अब नगर निगम पूरा करेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब 27 करोड़ 95 लाख रुपये की इस परियोजना का वर्क ऑर्डर नगर निगम ने जारी कर दिया है। ये परियोजना एक साल में बनकर पूरी होगी। इसे 2024 के नए वर्ष के तोहफे के रूप में शहर को समर्पित करने की तैयारी है।
पुरानी अनाज मंडी में बहुमंजिला आधुनिक बाजार का सपना स्मार्ट सिटी ने देखा था। इसे लेकर पिछले साल कई बैठकें भी की गई। इसकी डिजाइन को भी तैयार कर लिया गया था, लेकिन परियोजना सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी के कुछ प्रोजेक्ट सरकार एमओयू. करके दूसरे विभागों से कराएगी। काफी समय तक ये परियोजना लटकी रही, लेकिन बाद में इसका निर्माण करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई। नगर निगम ने इसका टेंडर करके कुरुक्षेत्र की निर्माण एजेंसी कृष्ण कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा है। इसका निर्माण ईपीसी यानि इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन पर आधारित होगा। एजेंसी निर्माण के बाद पांच वर्ष का संचालन और रख-रखाव करेगी। इस पूरी परियोजना का कार्य एक साल से पहले ही पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

क्या होगा बहुमंजिला बाजार में
परियोजना की डिजाइन के अनुसार यह बाजार तीन तल का होगा। इसमें डबल बेसमेंट बनाई जाएगी। जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग स्थल होगा। भूतल व प्रथम तल पर दुकानें बनाई जाएंगी। द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट व फूड कोर्ट होंगे तथा तृतीय तल पर मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा लाभ
इस परियोजना से जहां पुरानी अनाज मंडी स्थल का सुंदरीकरण होगा, वहीं शहर में आने वाले वाहन यहां पार्क हो सकेंगे, जिससे बाजारों में भीड़ कम हाेगी। बाजारों में आने वाले लोग भी इस सुरक्षित और उचित जगह पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। रेस्टोरेंट व फूड कोर्ट में खाने के अच्छे व्यंजन मिलेंगे। यहां बनने वाले गेमिंग जोन का सभी आयु वर्ग के लोग लुत्फ उठा सकेंगे। कई प्रकार की बाजारी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएंगी। सभी आयु वर्ग के लिए खरीदारी और मनोरंजन आदि की व्यवस्था होगी।

वर्जन
ये महत्वपूर्ण परियोजना है, जो कि शहरवासियों के लिए काफी सुविधाजनक तो होगी ही, शहर की रौनक भी बढ़ेगी। नगर निगम की ओर से परियोजना का वर्क ऑर्डर आदि सारा कार्य हो चुका है, जल्द इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
- अभिषेक मीणा, निगमायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed