{"_id":"68ec1107c16113f14d0f3c95","slug":"the-department-is-doing-lip-service-in-taking-samples-karnal-news-c-244-1-pnp1007-145405-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नमूने लेने में विभाग कर रहा खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नमूने लेने में विभाग कर रहा खानापूर्ति
Mon, 13 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग दिवाली नजदीक आते ही गंभीर हो गया है। टीम ने शनिवार और वीरवार को मावा और पनीर के नमूने लिए। अब तक विभाग की ओर से 16 नमूने लिए गए हैं लेकिन जहां नमूनों की रिपोर्ट आने में 14 दिन लगेंगे वहीं दिवाली के करीब 10 दिन रह गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने से पहले दिवाली की मिठाई हजम हो चुकी होगी। विभाग केवल खानापूर्ति में लगा है। रविवार को अवकाश होने से नमूने लेने का काम नहीं किया गया।
अधिकारियों ने 14 दिन में रिपोर्ट आने का दावा किया है। उस समय तक लोग दिवाली और भैया दूज की मिठाई खा चुके होंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेंद्र यादव ने बताया कि टीम ने वीरवार को समालखा से पांच और शनिवार को दोपहर बाद सनौली रोड स्थित हरियाणा मावा भंडार, लक्ष्मी मावा भंडार, शिव मावा भंडार और शंकर मावा भंडार से मावा और पनीर के 11 नमूने लिए। वही एक दुकान से संदिग्ध 40 किलोग्राम रसगुल्ले की चाशनी को नष्ट करवाया। दिवाली के नजदीक आते ही मिठाइयों में मिलावटखोरी का खतरा बढ़ जाता है। इस बार विभाग पहले ही सक्रिय हो गया है। दिवाली तक प्रतिदिन जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे। मिलावटखोरों पर विभाग की निगरानी रहेगी। यदि कोई भी नमूना जांच में फेल आता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।