फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The criminal who escaped from the hospital was sent to jail

Karnal News: अस्पताल से भागने वाले बदमाश को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
The criminal who escaped from the hospital was sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने अस्पताल से भागने वाले बदमाश पवन उर्फ मौत को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। ताकि बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। सीआईए-टू की टीम 28 अगस्त को कुरुक्षेत्र से बदमाश को काबू करने के लिए पहुंची थी। आरोपी ने बाइक से भागते हुए पुलिस पर फायर करने का प्रयास किया था, मगर गोली उसे ही लग गई थी। पुलिस ने लहूलुहान हालत में उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। दो सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी। इसी दौरान आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देते हुए शौचालय के रोशनदान से फरार हो गया था। यहां से फरार होने के बाद बदमाश ने अपने साथियों से हथियार जुटाए थे और नारायणगढ़ के कक्कड़ माजरा में लगे मेले में रह रहा था। शराब कारोबारी की हत्या करने की फिराक में लगा में था। बदमाश को पुलिस ने पहले ही काबू कर लिया। हालांकि पुलिस ने तरावड़ी के रहने वाले कारोबारी निखिल की सुरक्षा भी बढ़ा दी थी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed