{"_id":"69a35488ba6ae4633f0935eb","slug":"the-corporation-does-not-send-messages-on-mobile-phones-about-cutting-off-water-and-sewerage-karnal-news-c-18-knl1018-855597-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगम मोबाइल पर नहीं भेजता पानी-सीवर काटने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगम मोबाइल पर नहीं भेजता पानी-सीवर काटने का संदेश
विज्ञापन
करनाल। आपके मोबाइल पर नगर निगम की ओर से पानी और सीवर का कनेक्शन काटने का संदेश भेजा जा रहा है तो सतर्क हो जाएं। इन संदेश को अनदेखा करें क्योंकि नगर निगम शहरवासियों के मोबाइल या व्हाट्सएप के जरिए ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा जाता। हो सकता है कोई साइबर ठग आपसे ठगी करने की फिराक में हो।
नगर निगम की ओर से जनहित में यह सलाह जारी की गई है। हाल ही में प्रदेश में कुछ लोगों के पास ऐसे मैसेज पहुंचे हैं, जिनमें बकाया बिल का हवाला देकर तुरंत भुगतान करने को कहा जा रहा है। मैसेज में लिंक या मोबाइल नंबर देकर भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है और ऐसा न करने पर पानी या सीवर कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है।
निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का कोई संदिग्ध मैसेज या कॉल प्राप्त होता है तो तुरंत साइबर सेल को इसकी सूचना दें। ब्यूरो