फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The condition of the sports ground did not improve even after the orders of the Sports Minister.

Karnal News: खेल मंत्री के आदेश पर भी नहीं सुधरे खेल मैदान के हालात

Thu, 09 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The condition of the sports ground did not improve even after the orders of the Sports Minister.
खेल मंत्री के आदेश पर भी नहीं सुधरे खेल मैदान के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा गांव में स्थित राजीव गांधी खेल मैदान की हालत खराब है। खेल मंत्री के आदेश के बाद भी मैदान की हालत नहीं सुधरी। दाैड़ के अभ्यास के लिए ट्रैक को सुधारा गया लेकिन मैदान की दूसरी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। मैदान में बास्केटबॉल के पोल टूटे पड़े हैं। लावारिस पशु घूमते रहते हैं। लोग अपनी भेड़-बकरियों को चराने मैदान में आ जाते हैं।
मैदान जगह-जगह से ऊबड़-खाबड़ हो चुका है। ट्रैक के बीच में बड़ी-बड़ी घास उगी है, इस कारण से खिलाड़ी मैदान में जाने से भी कतराने लगे हैं। अप्रैल माह में खेल मंत्री गौरव गौतम ने मैदान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को खेल परिसर को ठीक कराने के निर्देश दिए थे। पांच महीने बीतने के बाद भी मैदान में कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां बनी इमारत जर्जर हो चुकी है। गेट पर हमेशा ताला लगा रहता है। दरवाजे व खिड़कियों पर लगी जालियां टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

मैदान में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि उनको उपयोग नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों का कहना है कि वे अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन अव्यवस्था होने के कारण जल्द ही लौट जाते हैं। रात के समय मैदान की देखरेख के लिए कोई चौकीदार नहीं है और न ही साफ-सफाई के लिए कोई कर्मचारी। लोग दिन में अपने पशुओं को लेकर मैदान में आ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले बजट हुआ था पास
ग्रामीणों अजय का कहना है कि चार साल पहले खेल मैदान के सुधार के लिए बजट पास किया गया था। अभी तक इसका कायाकल्प नहीं हो पाया है। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खेल मैदान की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

देखरेख के अभाव में हुआ बुरा हाल
पिछले माह विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मैदान पर आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में पहुंचे थे। उनको दिखाने के लिए खेल परिसर में साफ-सफाई और बेंच लगाए गए थे। करीब चार साल पहले भी खेल विभाग की ओर से पंचायती राज विभाग को बसताड़ा के खेल परिसर के कायाकल्प का जिम्मा सौंपा गया था। देखरेख के अभाव में मैदान का बुरा हाल हो गया है।



------जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों के कायाकल्प का कार्य मुख्यालय की ओर से पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जाना है। असंध खंड के जयसिंहपुरा गांव में राजीव गांधी खेल परिसर का कार्य कराया जा रहा है। कार्य की स्वीकृति पहले मिल गई थी। खेल परिसरों के कायाकल्प की स्वीकृति मिलते ही यहां भी कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। - राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed