{"_id":"68dc3d19c2f98fbef40a1920","slug":"the-commission-agents-replied-that-after-drying-the-paddy-was-purchased-at-the-full-rate-karnal-news-c-18-knl1008-749828-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आढ़तियों ने दिया जवाब, सुखाने के बाद धान को पूरे रेट पर ही खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आढ़तियों ने दिया जवाब, सुखाने के बाद धान को पूरे रेट पर ही खरीदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। अनाज मंडी इंद्री की ओर से जारी किए गए नोटिस के बाद आढ़तियों ने मंगलवार को अपना जवाब कार्यालय में जमा करवा दिया। आढ़तियों ने किसानों के माध्यम से कहा कि न तो किसी का धान कम रेट पर लिया गया है और न ही फर्जी गेट पास काटे गए हैं, धान को दो दिन सुखाने के बाद पूरे रेट पर बेचा है।
28 सितंबर को मार्केट कमेटी इंद्री के सचिव जसबीर सिंह ने मंडी के सात आढ़तियों को धान के सरकारी भाव से कम दाम में खरीदने और गलत गेट पास कटवाने के बारे में नोटिस जारी किए थे। सचिव जसबीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मंडी में कुछ आढ़तियों ने किसानो से सरकारी रेट 2389 रुपये प्रति क्विंटल से कम दाम में धान खरीदा है। एक आढ़ती ने गलत ढंग से गेट पास कटवा लिया है। इसलिए नोटिस दिया था, इसको लेकर किसान व आढ़तियों ने अपना जवाब लिखित रूप में जमा करवाया है। किसान जय सिंह, रामपाल, पवन, मदनलाल, शेरसिंह व राजेंद्र कुमार ने लिखा है कि उनकी फसल में नमी की मात्रा 21 से 26 प्रतिशत थी, जिस कारण उनकी फसल का दाम कम मिल रहा था। आढ़तियों की सलाह पर मंडी में दो दिन धान सुखाने के बाद उन्हें सरकारी भाव ही दिया गया है। आढ़तियों ने लिखा है कि उन्होंने किसी भी किसान से सरकारी रेट से कम दाम पर धान नहीं खरीदी है।
इन फर्मों को जारी किए गए थे नोटिस
मै. नौरती राम दशरथ सिंह
मै. बजरंग ट्रेडिंग कंपनी
मै. हरि सिंह माम चंद
मै.सोमनाथ सुरेंद्र कुमार
मै. रमन ट्रेडर्स
मै. निर्मल ट्रेडिंग कंपनी
मै. रामकुमार एंड संस