फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The coldest day of the season... Temperature was equal to Shimla

Karnal News: सीजन का सबसे ठंडा दिन... शिमला के बराबर रहा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the season... Temperature was equal to Shimla
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बढ़ती ठंड ने बुधवार को करनाल के लोगों को शिमला का एहसास कराया। इस सीजन में बुधवार अब तक का सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। सुबह से शाम तक बर्फीली हवा चली, जिससे कंपकंपी छूटी। ठंड बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को करनाल और शिमला का अधिकतम तापमान बराबर रहा। दोनों जगह अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने एक सप्ताह ऐसी ही ठंड की संभावना जताई है। 9 दिसंबर तक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे की बात करें तो करनाल के तापमान में 2.5 अंक की गिरावट दर्ज की गई। ज्यादा ठंड बढ़ने से अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4 डिग्री नीचे चला गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। वहीं, लगातार तीन दिन से शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


सुबह और शाम ज्यादा ठंड
बीते तीन दिन से सुबह व शाम को ज्यादा ठंड बढ़ गई है। हवा चलने से ठंड का प्रभाव ज्यादा बढ़ गया है। बुधवार सुबह से हवा चलती रही। जिससे दिनभर ठंड ने बेहाल किया। शाम 6 बजे के बाद और सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री से नीचे चला गया है। यह स्थिति होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस वजह से बाजार से रौनक गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से फिलहाल राहत नहीं
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ का कहना है कि 9 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके साथ ही 13 जनवरी तक कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी ठंड कम होने की संभावना नहीं है। इसका असर अभी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed