फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city's groundwater is suitable... water is getting contaminated due to dilapidated lines.

Karnal News: शहर का भूजल उपयुक्त... जर्जर लाइनों से दूषित हो रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The city's groundwater is suitable... water is getting contaminated due to dilapidated lines.
राम नगर में आता गंदा पानी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में पीने के पानी को लेकर हालात लगातार चिंताजनक हैं। शहर का भूजल गुणवत्ता के लिहाज से पीने के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है, लेकिन आपूर्ति दूषित है। जर्जर पाइपलाइनों को दूषित आपूर्ति का मुख्य कारण माना जा रहा है। लोग बोतलबंद पानी मंगाते हैं लेकिन आरओ प्लांट संचालक भी मानकों का ख्याल नहीं रखते। उनकी निगरानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
पुराने शहर और आउटर कॉलोनियों में हालात अधिक खराब हैं। विशेष तौर पर राम नगर, प्रेम नगर, अशोक नगर, जनकपुरी, मंगल कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी के। निगम अधिकारी कहते हैं कि उन्हें जहां से भी गंदे पानी की शिकायत मिलती है उस पर तुंरत कार्रवाई करवाई जाती है। पीने के पानी के लिए नए इंतजाम भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की पीड़ा
आरओ प्लांट पर भरोसा नहीं
पुराने शहर में गांधी नगर निवासी संदीप ने बताया कि पहले लोग पानी के कैंपरों और आरओ प्लांट के पानी पर भरोसा करते थे लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि आरओ प्लांट वाले सिर्फ पानी ठंडा करके सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर लाइनों के कारण गंदगी
सैदपुरा निवासी अंकित ने बताया कि पेयजल लाइनों की हालत बेहद खराब है। पानी की लाइनें जगह-जगह से टूटी हुई हैं। सीवरेज और गंदगी पानी में मिल रही है। कई बार पानी में बदबू आती है और रंग भी बदल जाता है।

आउटर कॉलोनियों में लाइन नहीं

शहर की दुर्गा कॉलोनी निवासी हर्ष ने बताया कि उनके इलाके में अब तक नियमित पाइपलाइन बिछी ही नहीं है। पानी के कैंपरों और टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। जो पानी मिलता है, उसकी गुणवत्ता पर कोई भरोसा नहीं।
महंगा होता जा रहा साफ पानी


राम नगर निवासी सुनीता वर्मा ने बताया कि पीने का पानी अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। आरओ प्लांट से पानी खरीदो या घर में मशीन लगवाओ, दोनों ही हालत में खर्च बढ़ रहा है। ऊपर से बिजली अलग बोझ है।
स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

प्रेम नगर निवासी साहिल ने बताया कि गंदे पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इससे पेट की बीमारियां, संक्रमण और बच्चों में कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अगर पानी की सप्लाई लाइनें ठीक कर दी जाएं तो शहर का पानी सीधे पीने लायक है।


शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है। शहर में जहां भी पीने के पानी की समस्या होती है वहां पर शिकायत के तुंरत बाद समस्या का हल करवाया जाता है। निगम की ओर से कई जगह नए ट्यूबवेल भी लगवाए जा रहे हैं। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -सतीश शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed