फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The brother killed her when she refused to marry him

Karnal News: पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबरों ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The brother killed her when she refused to marry him
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। यूपी के कैराना निवासी कुलसुम (20) का बाबरी निवासी भाई रेहान (26) दोबारा से निकाह कराना चाहता था। इसके लिए वह कुलसुम को अपने घर पर अपने पास ले जाना चाहता था। बहन ने इन्कार कर दिया। कुलसुम के शव के कपड़ों में मिली पर्ची पर लिखे दो मोबाइल नंबरों ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया।
मंगलवार को दोनों के बीच इस मुद्दे पर झगड़ा हुआ। पुलिस के अनुसार, रेहान ने पूछताछ में बताया कि उसे बहन के चरित्र पर शक था, बात नहीं मानने पर गुस्से में उसने हत्या कर दी। बुधवार को इंद्री के उमरपुर गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव फेंक दिया था। आरोपी उसे लुधियाना जाने के बहाने से चचेरे भाई फरमान के पंजाब नंबर के कैंटर से लेकर आया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 3 बजे नीलोखेड़ी के पास बराना गांव में लिंक रोड पर सुनसान जगह देखकर रेहान ने अंगौछे से कुलसुम का गला घोंट दिया था। इसके बाद वह उसे उमरपुर के पास ले गया। यहां हत्या को हादसे में बदलने के लिए शव को सड़क पर रखकर कैंटर के टायर से सिर कुचला। सुनसान जगह देखते हुए उमरपुर के पास झाड़ियों में सुबह 4 बजे शव फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने कैंटर से बाल भी बरामद किए। आरोपी को कैराना तक लेकर गए, पूरा रूट देखा और साक्ष्य जुटाए। रिमांड की अवधि पूरी होने पर इंद्री की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed