फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body was found hanging from the noose, the police took it from the pyre for post-mortem

फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए चिता से उठा ले गई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from the noose, the police took it from the pyre for post-mortem
करनाल। एसपी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-32 थाना पुलिस शिवपुरी में शव को चिता से उठा लाई और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक 52 वर्षीय रिंकू की पत्नी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पति रिंकू रात को उससे शराब पीने के लिए 50 रुपये मांग रहा था तो उसने मना कर दिया। इसके बाद जब पति झगड़ा करने पर उतारू हो गया तो उसे 50 रुपये दे दिए। इसके बाद उसका पति शराब पीकर घर आया और दोबारा झगड़ने लगा। तब वह कमरे में जाकर सो गई। सुबह पता चला कि उसके पति का शव घर से समीप फंदे से लटका मिला है। इसके बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे मॉडल टाउन शिवपुरी ले गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। सेक्टर-32 थाना के जांच अधिकारी श्रीकांत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की हत्या की गई है। उसका संस्कार किया जा रहा है। इस पर जांच के लिए शव को लाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed