फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a young man who was installing tiles was thrown after being murdered

Karnal News: टाइल लगाने वाले युवक की हत्या कर फेंका था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who was installing tiles was thrown after being murdered
- परिजनों ने एक नाबालिग लड़की के पिता पर लगाए हत्या के आरोप
विज्ञापन

- मृतक पर दर्ज कराया था पॉक्सो एक्ट का केस
- सेक्टर-32 के खाली प्लॉट में मिला था रवि का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। युवक की हत्या कर शव सेक्टर-32 के खाली प्लाॅट में फेंक दिया था। जिसकी पहचान सोमवार को उत्तम कॉलोनी निवासी रवि के रूप में हुई है। मृतक युवक घर का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि रवि टाइल लगाने का काम करता था। कुछ महीने पहले वह शहर की एक कॉलोनी में टाइल लगा रहा था। उसने अपना मोबाइल सामने वाले घर में चार्जिंग पर लगाया था, वहां पर एक उसकी एक लड़की से बातचीत हुई।
इसके बाद वह नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर रवि से बात करती थी। इस बारे में लड़की के पिता को पता चला तो उसने सिटी थाने में रवि के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज करा लिया। उनका बेटा बेकसूर था। लड़की के पिता ने समझौते के लिए उनसे 8 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद लड़की ने पुलिस को गलत बयान दिए। इसके बाद लड़की के पिता ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये और दे तभी वह एफिडेविट देगा। साथ ही वह कहता था कि उस लड़के को एक बार दिखा कौन है वो। उन्होंने रवि को उस व्यक्ति के सामने आने नहीं दिया। इसलिए उन्हें शक है कि उस लड़की के पिता ने ही उसके बेटा की हत्या का शव खाली प्लाॅट में फेंका होगा। रवि के सिर व मुंह पर चोट के निशान थे। किसी तेजधार हथियार से उस पर वार किया गया है।
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज कराने आए थे परिजन
मृतक रवि की बहन इशिका ने बताया कि शनिवार को उसका भाई टाइल लगाने के लिए काम पर गया था। शाम के करीब छह बजे तक उनकी रवि से बात हुई। इसके बाद रवि का फोन बंद हो गया। रविवार को वह थाने में रवि के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे तो पुलिस ने बताया कि एक शव मिला है। उसकी फोटो उन्हें दिखाई तो वह रवि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं। इसकी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर- 32,33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed