{"_id":"67520f478cf2d5d96e02d396","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-house-karnal-news-c-18-knl1008-533894-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Fri, 06 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर चार में वीरवार देर शाम एक 28 वर्षीय सतनाम ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक कई दिनों से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पड़ोसियों ने बताया कि सतनाम अपने भाई, बहन और मां के साथ घर पर रहता था वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था कई साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। वीरवार को उसका भाई सुबह नौकरी पर चला गया और उसकी बहन व मां किसी धार्मिक स्थान पर चले गए। वह सतनाम को भी साथ जाने के लिए कह रहे थे लेकिन सतनाम नहीं गया।
जब वह शाम को घर लौटे तो घर का गेट अंदर से बंद था। उन्होंने गेट को खोलने का प्रयास किया। गेट नहीं खुलने पर तोड़ कर जब वह घर के अंदर गए तो देखा कि सतनाम फंदे से लटका है। परिजनों का कहना है कि सतनाम कई दिनों से परेशान चल रहा था।