फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bodies of both the people drowned in the canal were found on Chhath festival.

छठ पर्व पर नहर में डूबे दोनों व्यक्तियों के शव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
The bodies of both the people drowned in the canal were found on Chhath festival.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छठ पर्व पर नहर में डूबे दोनों व्यक्तियों के शव पांचवें दिन घोघड़ीपुर नहर से मिले हैं। एक व्यक्ति का शव सोमवार सुबह तो दूसरे का शव शाम को मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया। इनमें से एक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

11 नवंबर को छठ पर्व पर पश्चिमी यमुना नहर पर सुबह महिलाएं पूजा कर रही थीं। इस दौरान मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर और वर्तमान में उचाना निवासी 35 वर्षीय दुखन साहनी और बिहार के खगड़िया निवासी वर्तमान में राजीव पुरम में रहने वाले 38 वर्षीय राज मिस्त्री वशिष्ठ शर्मा भी पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे थे। सूर्य मंदिर के सामने घाट पर परिवार के साथ पूजा के बाद उन्होंने नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई तो डूब गए। काफी समय बाद परिजनों को पता चला कि दोनों डूब गए हैं। गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में तलाश शुरू की गई लेकिन चार दिन तक दोनों का सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह दुखन का शव और शाम को वशिष्ठ शर्मा का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed