फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The BJP and the competition for the post of chairman in Dal

चेयरमैन पद के लिए भाजपा और इनेलो में है कड़ी टक्कर

Fri, 29 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 29 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही सीएम सिटी में जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए सियासत शुरू हो गई है। चेयरमैन पद करनाल में सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में सीधा सा मुकाबला इनेलो और भाजपा के बीच है। इनेलो की तरफ से पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन हरेंद्र सांगवान की पत्नी कमलेश सांगवान का नाम सामने आ रहा है, जबकि भाजपा अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है। फिलहाल डा. रीना, कुुशुम रानी व बाला देवी के नाम पर मंथन चल रहा है। गुरुवार देर रात तक जहां इनेलो ने अपना पासा फेंक दिया, वहीं भाजपा की तरफ से आजाद उम्मीदवारों को गनमैन मुहैया करा दिए गए।

विज्ञापन


बता दें कि जिले में जिला परिषद के कुल वार्ड 25 हैं। चेयरमैन बनने के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। न तो भाजपा के पास 13 सदस्य हैं और न ही इनेलो के पास। कांग्रेस का केवल एक सदस्य ही जीता है। ऐसे में मुकाबला भाजपा व इनेलो का है। क्योंकि पिछली बार जिला परिषद का चेयरमैन हरेंद्र सांगवान, इनेलो के पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान के भाई थे। इस बार हरेंद्र सांगवान की पत्नी कमेलश सांगवान सदस्य बनी है। सांगवान दोबारा से जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए जोड़ तोड़ में जुटे हैं। इनेलो समथित छह सदस्य जीते हैं।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के समर्थित छह उम्मीदवार जीते हैं। ऐसे में सात अन्य सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए प्रशासन की ओर से आजाद उम्मीदवारों को गनमैन दे दिए गए, ताकि विपक्षी उन्हें अपने कब्जे में न ले सकें। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भाजपा अपना चेयरमैन बना लेगी, लेकिन इसमें इनेलो कड़ी टक्कर दे रही है। बता दें कि बसपा के अशोक मित्तल जीते हैं, तो शेष आजाद सदस्य जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक भाजपा के जिलाध्यक्ष व नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीर पंथी व भाजपा के पदाधिकारी उम्मीदवारों के साथ बैठक करते रहे। इसके अलावा, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री से मंत्री कर्णदेव कांबोज भी भाजपा का जिला परिषद चेयरमैन बनाने के लिए बैठकें करते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी भाजपा की तरफ से किसी भी महिला का नाम फाइनल नहीं किया गया है। शुक्रवार को नाम पर सहमति बन सकती है। वैसे डा. रीना का नाम सबसे आगे चल रहा है।


वर्जन
जिला परिषद समेत ब्लॉक समिति में भाजपा की विचारधारा के लोग ज्यादा जीते हैं। चेयरमैन किसको बनाना है, यह फैसला संगठन और सदस्य करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य सदस्य इस पर मंथन कर रहे हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा का चेयरमैन बनेगा।  -अमरेंद्र सिंह, ओएसडी टू सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed