फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The beats of drums, conch shells and flute resonated... the audience danced.

Karnal News: ढोल, शंख और बीन की धुन गूंजी... थिरके दर्शक

Sun, 30 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The beats of drums, conch shells and flute resonated... the audience danced.
 जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान डा. मंगलसेन ऑडीटोरियम में अपनी प्रस्तुति देते ईश्वर सि
करनाल। कर्णनगरी में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का शनिवार को आगाज हुआ। पहले दिन लोगों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लिया। सभागार के परिसर में पूरा दिन ढोल, शंख और बीन की धुन गूंजती रही। इसके अलावा हरियाणवी धार्मिक गीत भी चले। संस्कृति से रूबरू करातीं प्रस्तुति ने सभी को आकर्षण में बांधे रखा।
विज्ञापन


तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। ईश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोक संपर्क विभाग के कलाकारों की ओर से धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग, रंगोली व क्राफ्ट की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सम्मानित किया। असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणू बाला गुप्ता, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया, एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका, एमडी चीनी मिल अदिति, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सरदार त्रिलोचन सिंह, बृज गुप्ता, आजाद सिंह, जितेंद्र अहलावत, अशोक खुराना, यशपाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन




28 स्टॉल पर मिली योजनाओं की जानकारी

समारोह के पहले दिन आयोजित प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह, सहज योग केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन, जेल, बागवानी, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पीएनबी, आयुष, अक्षय ऊर्जा, समाज कल्याण, नागरिक संसाधन सूचना, वन, महिला एवं बाल विकास, कृषि, रोडवेज, हैफेड, एमएसएमई, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की ओर स्टॉल लगाए गए थे। 28 स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज हवन, पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिले के नागरिक गीता जयंती समारोह में क्राफ्ट मेले और प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed