फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A *kirtan* was underway in the temple when a blast caused a fire in the shop located above it.

Karnal News: मंदिर में चल रहा था कीर्तन, ऊपर बनी दुकान में धमाके से लगी आग

Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A *kirtan* was underway in the temple when a blast caused a fire in the shop located above it.
​शिव मंदिर में आग बूझाने के लिए ​खिड़की को तोड़ते कर्मचारी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। आईटीआई के पास शिव मंदिर के प्रथम तल पर संचालित श्री कृष्णा शृंगार पैलेस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय नीचे बने सत्संग हॉल में कीर्तन चल रहा था और करीब दस महिलाएं मौजूद थीं। धमाके की आवाज और धुआं उठता देख महिलाएं जान बचाकर हॉल से बाहर निकल गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के ऊपर बने हिस्से के लेंटर में भी दरारें आ गईं। आग बुझाने के दौरान डाला गया पानी छत से नीचे सत्संग हॉल में भी टपकता रहा। दुकान के बाहर लगी एसी की आउटडोर यूनिट में भी जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन

दमकल के लाइफ फायर मैन विपिन कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर उनकी टीम पहुंची थी। प्रथम दृष्टता में आग का लगना शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। जांच के बाद कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

छठी के लिए एकत्रित हुई थीं महिलाएं
श्रद्धालु अनुराधा ने बताया कि बुधवार को मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी के लिए महिलाएं एकत्रित हुई थीं। हादसे से करीब पांच मिनट पहले उनकी बेटी ऊपर से कान्हा जी की पोशाक लेकर आई थी। इसके बाद महिलाएं सत्संग हॉल में कीर्तन करने लगीं। तीन भजन गाने के बाद अचानक पंखे बंद हो गए और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। ऊपर जाकर देखा तो इन्वर्टर से चिंगारियां निकल रही थीं। कुछ ही देर में धुआं फैल गया और आग तेजी से फैलने लगी। महिलाएं तुरंत बाहर निकल गईं।


--------
धार्मिक सामान जलकर राख
मंदिर के पुजारी मोहन लाल ने बताया कि आग की सूचना तुरंत दमकल को दी गई। आग से शोरूम में रखा भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, शृंगार सामग्री, धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामान जल गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है।

शिव मंदिर में आग बूझाने के लिए खिड़की को तोड़ते कर्मचारी।संवाद

शिव मंदिर में आग बूझाने के लिए खिड़की को तोड़ते कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed