फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strike continues; tribute paid to sanitation workers who lost their lives during the agitation.

Karnal News: हड़ताल जारी, आंदोलन में जान गंवाने वाले सफाई कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Strike continues; tribute paid to sanitation workers who lost their lives during the agitation.
नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई व दमकल कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य प्रधान नरेश कुमार शास
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे सफाई और दमकल कर्मचारियों ने हड़ताल 13 सितंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया। वहीं, धरना स्थल पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 10, 11 और 12 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न शहरों में जन न्याय पंचायतें की जाएंगी। 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय जन न्याय पंचायत होगी।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पालिका और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 35वें दिन भी जारी रही। इस दाैरान नगरपालिका शाखा उपप्रधान सन्नी और अग्निशमन जिला उपप्रधान तेजिंदर सिंह, नगरपालिका शाखा सहसचिव संजीत और अग्निशमन कोषाध्यक्ष ललित कुमार, राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगेराम तिगरा, अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज और वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री भी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की धमकियों, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई और पुलिसिया दमन से पैदा हुए तनाव के कारण कुरुक्षेत्र के कर्मचारी रोहित और करनाल के कुलदीप की मौत हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सैकड़ों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 100 से अधिक कर्मचारियों को जेल भेजा गया है और करीब 700 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। नेताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान पांच कर्मचारियों को बर्खास्त होने के डर से दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

समझौते के अनुसार लिखित आदेश जारी करने की मांग
संघ ने सफाई और सीवर कर्मचारियों के लिए विशेष कानून बनाकर तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते, पदोन्नति, चिकित्सा और बीमा सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग की। साथ ही 13 मई को पालिका एवं फायर यूनियनों के साथ हुए समझौते के अनुसार सभी मांगों के लिखित आदेश जारी करने की मांग की। रोहित और कुलदीप के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक-एक आश्रित को नियमित सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

--------
ये रहे मौजूद

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, सचिव सतीश कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान जोत सिंह, अशोक वर्मा, जरनैल सिंह चिनालिया, सीटू नेता विनोद त्यागी, किसान सभा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान राजवीर पिंडोरा, पपला, सुभाष, रिंकू कुमार, विक्रम सिंह सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed