फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tablets rendered useless after SIM cards for the e-learning scheme were deactivated.

Karnal News: ई-अधिगम योजना के सिम बंद होने से टैबलेट बने डिब्बा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tablets rendered useless after SIM cards for the e-learning scheme were deactivated.
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए शुरू की गई ई-अधिगम योजना सिम सेवा बंद हो गई है। ऐसे में जिले में दसवीं से 12वीं कक्षा तक के 18,500 विद्यार्थियों के सिम रिचार्ज न होने के कारण बंद हो चुके हैं। वहीं सरकार और मोबाइल नेटवर्क कंपनी के बीच अनुबंध समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाला इंटरनेट डाटा बंद हो जाने से ई-अधिगम योजना का उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है।
जिले में करीब 22,300 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट के साथ सिम कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया था। इस सिम पर विद्यार्थियों को प्रतिदिन दो जीबी डाटा की सुविधा मिलती थी। इसके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के साथ शैक्षणिक सामग्री और अन्य डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर सकते थे। अब अनुबंध आगे नहीं बढ़ाए जाने से पहले आवंटित सिम की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसे में कुछ विद्यार्थियों ने निजी स्तर पर अपने रिचार्ज तो करवाए लिए हैं, लेकिन जो नहीं करवा पाए उनकी सिम बंद हो गई है। इससे विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। चूंकि सिम रिचार्ज अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई में सबसे अधिक परेशानी

सिम बंद होने का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई पर पड़ रहा है। जिन विद्यार्थियों को घर से ऑनलाइन कक्षा या शैक्षणिक सामग्री का उपयोग करना होता है, उन्हें अपने स्तर पर इंटरनेट रिचार्ज कराना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह समस्या और गंभीर हो गई है। वहीं, परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों को इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। अब सितंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा होनी है, लेकिन विद्यार्थियों के सहयोगी टैबलेट डिब्बा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
स्कूल के वाईफाई पर निर्भरता बढ़ी

इंटरनेट के लिए कई विद्यार्थी अब स्कूल के वाईफाई का सहारा ले रहे हैं। एक साथ बड़ी संख्या में टैबलेट कनेक्ट होने के कारण इंटरनेट की गति कम हो जाती है। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन सामग्री देखने और कक्षाओं में शामिल होने में परेशानी होती है। वहीं, स्कूलों का उपलब्ध डाटा भी अधिक उपयोग के कारण जल्दी समाप्त हो रहा है। इसका असर स्कूलों में संचालित स्मार्ट कक्षाओं पर भी पड़ रहा है।
-------

योजना का उद्देश्य हो रहा प्रभावित

ई-अधिगम योजना का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करवाना था। टैबलेट के साथ इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा इसी उद्देश्य से दी गई थी। लेकिन सिम सेवा बंद होने के बाद हजारों विद्यार्थी टैबलेट का नियमित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इससे योजना पर खर्च किए गए संसाधनों का अपेक्षित लाभ विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सिम सेवा बहाल कर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराए, ताकि टैबलेट का उपयोग पढ़ाई के लिए हो सके।

---------
विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना का लाभ देने के लिए काम किया जा रहा है। अनुबंध खत्म होने पर यह दिक्कत आई है। सरकार की ओर से विद्यार्थियों को सिम व इंटनेट उपलब्ध करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी के सिम चालू हो जाएंगे।
संजय कांबोज, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed