फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The atmosphere was tied with short stories and reverse reading

Karnal News: छोटी कहानियों और उल्टे पठन से बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere was tied with short stories and reverse reading
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर रफ्तार कार्यक्रम राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सेक्टर-13 में हुआ। कार्यक्रम में रफ्तार के तहत हुई गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अध्यापकों की प्रतियोगिता में अश्विनी कुमार जीपीएस मनोहरपुर इंद्री प्रथम रहे। वहीं पहली कक्षा में तनुष जीपीएस नलवीपार प्रथम स्थान पर रही।

जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा विशेष रूप से पहुंचे। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल होने से इंसान की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें मनचाहा मुकाम हासिल होता है। जिला एफएलएन संयोजक विपिन कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जिला के सभी खंडों से अलग-अलग विधाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अध्यापकों ने भागीदारी करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में छोटी कहानियों का रिले पठन, कम शब्दों की कहानियों का पठन, मजेदार उल्टा पठन एवं मजेदार उल्टा गद्य पठन आदि दक्षताओं के आधार पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यापकों की प्रतियोगिता में अश्विनी कुमार जीपीएस मनोहरपुर इंद्री ने प्रथम स्थान, आनंद प्रकाश जीपीएस दुपेड़ी असंध ने द्वितीय स्थान तथा मुकेश वशिष्ठ जीपीएस ठरवा माजरा असंध ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुनीता राणा, मीना रानी, डॉ सुलिन्द्र, मंजू, राकेश कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, राज सिंह व अनिल कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम

- कक्षा पहली : तनुष जीपीएस नलवीपार प्रथम, कृष्ण सिंह जीपीएस ठरी द्वितीय, तेजस राणा जीपीएस अमृतपुर खुर्द तृतीय।

- कक्षा दूसरी : नित्या जीएमएसपीएस-2 घरौंडा प्रथम, आंचल जीपीएस डोड़वा द्वितीय, सविनय जीपीएस घिसरपुरी इंद्री तृतीय।

- कक्षा तीसरी : गुड्डू जीपीएस गढ़ीबीरबल प्रथम, नौशाबा जीपीएस सैयदछपरा द्वितीय, चेतन कौर जीपीएस बुढ़नपुर वीरान निसिंग तृतीय।

- कक्षा चौथी : इशिका जीपीएस घोघड़ीपुर निसिंग प्रथम, दिव्या जीपीएस कोयर माजरा द्वितीय, गरिमा जीएमएसपीएस सग्गा तृतीय।

- कक्षा पांचवीं : वंश जीपीएस मुनक घरौंडा ने प्रथम, अनिल कुमार जीपीएस घोघड़ीपुर निसिंग द्वितीय, रोमी जीपीएस खुखनी इंद्री तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed