{"_id":"67e0739a23e6b18d5d0e6abb","slug":"the-artists-mesmerized-the-audience-with-their-dance-karnal-news-c-18-knl1008-608223-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कलाकारों ने नृत्य से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कलाकारों ने नृत्य से मोहा मन
विज्ञापन
- हुडा मैदान में हुआ राज्य स्तरीय ब्रह्माकुमारी महासम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की ओर से रविवार को हुडा मैदान, सेक्टर-12 में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया गया। ब्रह्म कुमारी आश्रम की प्रभारी बीके निर्मल दीदी ने कहा कि आज ब्रह्माकुमारी की ओर से एक नया प्रोजेक्ट तैयार हुआ है। इस दौरान गायक चांद बजाज, वैशाली डांस ग्रुप, बीके नितिन ने प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाएं समाज को नई दिशा दिखाती हैं और इंसानियत का संदेश देते हैं। संस्थाएं लोगों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सही रास्ता दिखाकर उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। मौके पर शहरी विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज गुप्ता, राज योगिनी चंद्रिका दीदी, महाराष्ट्र से कुंदा दीदी, ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से पूनम दीदी मौजूद रहे।