फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The app will help protect against the effects of climate change

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचाने में मदद करेगा एप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The app will help protect against the effects of climate change
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुर्राह भैंस को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में महत्वाकांक्षी अनुसंधान परियोजना पर काम किया जा है। वर्ष 2020 से संस्थान में डेवलेपमेंट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज फॉर मुर्राह बफेलो फार्मर्स ऑफ हरियाणा नाम से यह रिसर्च प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके तहत संस्थान ने अपने शताब्दी वर्ष समारोह के आगाज के साथ ही ‘एनडीआरआई जलवायु सेवाएं’ नाम से विशेष एप लॉन्च की है जो कि मुर्राह भैंस को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने के लिए दो तरह की जानकारी देगा। रिसर्च प्रोजेक्ट पर दो वर्ष और काम किया जाएगा।
अनुसंधान के तहत पहले वर्ष मुर्राह भैंसों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का आकलन किया गया। जिसमें भैंसों पर गर्मी व सर्दी में असर पाया गया। दूध उत्पादन पर फर्क पड़ा है, क्योंकि वातावरण के कारण पशु को तनाव होता है। दूसरे वर्ष में इस तनाव को कम करने के लिए और किसानों को कैसे नियमित रूप से सलाह दी जाए, इसको लेकर एप विकसित की। यह एंड्रायड मोबाइल पर आधारित एप है। इस एप के माध्यम से संस्थान के विशेषज्ञों की टीम मुर्राह पालकों से जुड़ेंगी। संवाद
विज्ञापन

सप्ताह में दो बार दी जाएगी जानकारी
संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि एप में दो तरह की जानकारी है। एक के तहत आहार प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, चारा प्रबंधन, मैनेजमेंट एंड प्रेक्टीसिज व मुर्राह भैंस की विशेषताओं की जानकारी को सम्मिलित किया गया है। दूसरा तापमान व आर्द्रता सूचकांक आधारित सलाहकार सेवाएं भी एप में शामिल की हैं। हर सप्ताह मंगलवार व बुधवार को पशुपालकों को तापमान संबंधी जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में अन्य नस्लों के लिए भी होगा इस्तेमाल
अभी हरियाणा के चार जिलों जींद, रोहतक, हिसार व भिवानी में इस परियोजना के तहत काम किया है। इन जिलों में एप का ट्रायल किया जा चुका है। अगले चरण में अन्य जिलों में भी यह एप सेवाएं मिलेंगी। संस्थान भविष्य में इस एप का इस्तेमाल अन्य नस्लों के लिए भी कर सकता है। एक सप्ताह बाद यह एप गुगल पर निशुल्क डाउनलोड की जा सकेगी। संस्थान के डेयरी विस्तार प्रभाग के वैज्ञानिकों की टीम ने यह एप तैयार की है। टीम में डॉ. संजीत माइटी, डॉ. संचिता, डॉ. गौतम मंडल, डॉ. मुकेश भगत, डॉ. अंजली अग्रवाल, डॉ. राजकुमार, डॉ. केएस कादियान व शोधार्थी मंजू नाथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed