{"_id":"66a1b22d3d1961bea101dd04","slug":"the-accused-of-murdering-his-wife-was-arrested-there-was-doubt-on-his-character-karnal-news-c-18-knl1008-437596-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पत्नी की हत्या का आरोपी काबू, चरित्र पर था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पत्नी की हत्या का आरोपी काबू, चरित्र पर था शक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। उड़ाना गांव में पत्नी की हत्या करने के आरोपी राजिंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई कस्सी व बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
मंगलवार को उड़ाना गांव में राजिंद्र ने अपनी पत्नी नेहा की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी ने बेटी के सामने ही पत्नी पर कस्सी से कई वार किए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के बेटे रजत की शिकायत के आधार पर आरोपी राजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि देर रात जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो वह उस समय उत्तर प्रदेश का बॉर्डर पार कर भागने की फिराक में था।