फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the accused absconded by pushing the police

पुलिस की गिरफ्त से भागा चोरी का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
the accused absconded by pushing the police
शहर के नये बस स्टैंड से चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। उसने पुलिस कर्मचारियों से पेट में दर्द का बहाना बनाया था। करनाल सहित पानीपत पुलिस भी भागे हुये आरोपी को पकड़ने के लिये सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर रात तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। बता दें यूपी के गांव अकबरपुर थाना कैराना निवासी शादिक पानीपत जिला जेल में बंदी है। इंद्री में एक चोरी के मामले में उसे इंद्री कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसके साथ पुलिस के दो कर्मचारी भी थे। पानीपत जिला जेल से उसे पुलिस की बस में लगाया गया था। इसके बाद उसे इंद्री कोर्ट में छोड़कर बस यमुनानगर चली गई थी। इंद्री कोर्ट में पेशी होने के बाद पुलिस आरोपी को रोडवेज बस से पानीपत ले जाने लगी तो आरोपी ने पेट में दर्द का बहाना बनाया और पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर गांव बलड़ी की तरफ फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने उस पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। डीएसपी सहित पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गेहूं के खेतों में भी खंगाला पर नहीं लगा सुराग
सूचना मिलने पर करनाल डीएसपी सहित सीआईए की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिये बलड़ी गांव की तरफ पहुंची। वहां पुलिस ने गेहूं के खेतों में सर्च अभियान चलाया लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पहले भी भाग गया था एक बदमाश
28 मई 2019 को यमुनानगर पुलिस सात साल की सजा काट रहे मोनू उर्फ सुनील उर्फ खीरा को करनाल कोर्ट में पेशी के बाद यमुनानगर जेल ले जा रही थी। जब पुलिस कर्मचारी खीरा को लेकर नये बस स्टैंड पर पहुंचे तो खीरा के तीन दोस्तों ने पुलिस के तीन कर्मचारियों पर फायरिंग की और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर भी झोंक दिया। इस दौरान दो पुलिस कर्मचारियों की टांगों में गोली लगी थी। तीनों बदमाश अपने साथी खीरा को लेकर फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत पुलिस द्वारा इस मामले की शिकायत दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जायेगा। फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए छानबीन की जा रही है। -बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed