फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tension over class 12th student murder

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने थाना घेरा

Sun, 23 Feb 2014 12:02 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 23 Feb 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tension over class 12th student murder
राजकीय कन्या विद्यालय, इंद्री में पढ़ने वाली बारहवीं कक्षा की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को इंद्री थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


ग्रामीण घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से दुराचार की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई सूत्रों और करनाल के एसपी अभिषेक गर्ग के अनुसार, पोस्टमार्टम में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर रोहतक में पोस्ट मार्टम के बाद छात्रा का शव गांव लाया गया तो उसके परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। परिजन पीजीआई में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने से नाराज थे। देर शाम तक भी छात्रा के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और पार्षद परिजनों के साथ डटे रहे
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार सुबह से गांव जोहड़माजरा तथा आसपास के ग्रामीण थाना इंद्री में एकत्रित हुए। जिसके बाद स्थानीय विधायक डा. अशोक कश्यप, जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत गोल्डी, पार्षद पिंटू सैनी, वेद कंबोज सहित काफी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

थाना प्रभारी अनिल कुंडू के आश्वासन के बाद लोग गांव की तरफ लौटने पर सहमत हुए। लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए नौ टीमें गठित की गईं हैं। शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

मौके पर फिर से छानबीन, गांव में पुलिस बल तैनात
शनिवार देर शाम पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए छात्रा के शव को परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सही रिपोर्ट नहीं बताई है। आरोपी अभी तक पकड़ने नहीं गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, डीएसपी इंद्री बलजिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर मौका-ए-वारदात पर जाकर छानबीन की।

सामाजिक संगठन हुए लामबंद

इंद्री के विधायक डा. अशोक ने थाने के घेराव के दौरान कहा कि इंद्री हलके में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। उनकी पार्टी इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा करती है। इस मामलेे की तथ्यों सहित जांच पुलिस जल्द करें। मामले की जांच में देरी हुई तो लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।


वहीं, हत्या के विरोध में शहर की राजनीतिक पार्टियां और सामाजिक संगठन लामबंद हो गए हैं। अखिल भारतीय नौजवान सभा सचिव ज्ञान सिंह, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कामरेड़ जगमाल सिंह तथा अखिल भारतीय किसान सभा जिला प्रधान सुखचैन सिंह ने कहा कि मामले में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच की जाए और उस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed