फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   tension in the Shahabad

गोतस्करी पर शाहाबाद में तनाव

Sat, 08 Feb 2014 11:45 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Feb 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
tension in the Shahabad
शाहाबाद में गोतस्करी की सूचना पर गोरक्षक संगठन के सदस्यों और बागड़ी लोहारों के बीच स्थित तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान अफवाह फैली की पुलिस की लाठी से एक महिला की मौत हो गई, जिससे हालात और बिगड़े गए। पुलिस की ओर से गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद ही संगठन के सदस्य शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं अनाज मंडी से इस दौरान पुलिस ने 110 बैलाें को बरामद कर गोशाला भेजा।

पानीपत निवासी रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह गो रक्षक संगठन से जुड़ा हुआ है। उसे सूचना मिली थी कि कुछ लोग शाहाबाद से बैलों व गायों को गोकशी के लिए यूपी भेजते हैं अगर मौके पर देखा जाए तो शाहाबाद की अनाज मंडी के पीछे से बड़ी संख्या में बैलाें को बरामद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर संगठन के सदस्य अनाज मंडी के पीछे पहुंचे और बैलों को बंधे देखा। यहां 110 बैल वहां मिले, जिन्हें बाद में गोशाला भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आचार्य योगेंद्र के नेतृत्व में गोरक्षा संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार शाम नई अनाज मंडी के बाहर बागड़ी लुहारों के डेरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बंधे हुए पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया था।

जब कार्यकर्ता पशुओं को गोशाला ले जाने लगे, तो डेरे की महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और धीरे-धीरे यह कहासुनी गर्मागर्मी में बदल गई।

महिला की मौत की अफवाह से स्थिति तनावपूर्ण  
जब दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस हो रही थी, तो इसी दौरान एक महिला बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद नगर में अफवाह फैल गई की कि डेरा में एक महिला की मौत पुलिस की लाठी से हो गई। जैसे जैसे यह अफवाह नगर में फैलती गई, वैसे-वैसे वहां लोगों की भीड़ बढ़ती गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में नगरवासी वहां इकट्ठा हो गए। स्थिति संभालने के लिए डीएसपी शीतल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लगभग ढाई तीन घंटे के बाद महिला को जबरदस्ती इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और महिला की स्थिति में सुधार के बाद ही मामला ठंडा हुआ। इससे पुलिस ने राहत की सास ली।


पुलिस छावनी में तबदील हुआ एरिया
स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस उप अधीक्षक शीतल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और फिर एकाएक अनाज मंडी व डेरे के आसपास एरिया पुलिस छावनी में तबदील हो गया। पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed