फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karnal Haryana News in Hindi: bride refused to marry at the time of wedding ceremony

फेरों से ठीक पहले खुली दूल्हे की पोल, ऐसा सच आया सामने, दुल्हन बोली- इससे नहीं करनी शादी

Thu, 28 May 2020 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, निसिंग(करनाल)
अमर उजाला, निसिंग(करनाल) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Karnal Haryana News in Hindi: bride refused to marry at the time of wedding ceremony
प्रतीकात्मक फोटो
क्षेत्र के गांव बरास में लड़की ने शादी की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दूल्हे की टांग में कमी बताकर साथ जाने से इनकार कर दिया। जिससे दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। पानीपत निवासी दूल्हे के पिता ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसके बेटे का रिश्ता बरास में हुआ था।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई बातचीत के अनुसार बुधवार को बारात लेकर धौलाकुआं पहुंचे थे। शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के कुछ देर बाद लड़की ने लड़के की टांग में कमी बताकरसाथ जाने से मना कर दिया। जिससे वहां सन्नाटा पसर गया। इसकी सूचना मिलते ही लड़के की मां की तबीयत भी खराब हो गयी।
विज्ञापन


लड़के के पिता के अनुसार लड़की पक्ष के लोग 3-4 बार लड़के को घर आकर देखकर गए। दोनों पक्षों में रजामंदी के बाद बुधवार को बारात लेकर आये थे। दूल्हा-दुल्हन में फेरे व वरमाला भी हो चुकी थी। जिसके बाद लड़की ने लड़के की टांग में कमी बताकर साथ जाने से मना कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन द्वारा दूल्हे के साथ जाने से मना करने के बाद शहनाई की आवाज सन्नाटे में बदल गयी। इसके बाद मौजिज लोगों द्वारा दुल्हन को मनाने के भरसक प्रयास किये गए। लेकिन दुल्हन अपने इरादे पर अड़ी रही। जिसके बाद दूल्हा भी मायूस हो गया।

जांच अधिकारी रामशरण ने बताया कि इस मामले में लड़की ने लड़के को अपाहिज बताकर लड़के के साथ जाने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed