फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tejpal became Young Jyografr

तेजपाल बने यंग ज्योग्राफर

Sun, 06 Oct 2013 12:37 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 06 Oct 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tejpal became Young Jyografr
कुरुक्षेत्र। केयू भूगोल विभाग एवं एसोसिएशन ऑफ पंजाब ज्योग्राफर्स की ओर से शनिवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में यंग ज्योग्राफर प्रतियोगिता में केयू भूगोल विभाग के शोधार्थी तेजपाल को अवार्ड से नवाजा गया। प्रतियोगिता में शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के छात्र प्रिंस मोहन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


यह अवार्ड केयू भूगोल विभाग के पूर्व शिक्षक दिवंगत डॉ. समिंद्र सिंह के नाम पर एसोसिएशन ऑफ पंजाब ज्योग्राफर्स की ओर से पहली बार शुरू किया गया है।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न यूनिवर्सिटियों के 40 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में भाग लिया था। इनमें से सात विद्यार्थियों को फाइनल मुकाबले में बुलाया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभाग के विद्यार्थियों और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक संध्या में डीन आफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोफेसर श्याम कुमार मुख्य अतिथि और सौरभ चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन


संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर एसपी कौशिक ने बताया कि यह अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर भूगोल विषय में आयोजित होने वाला पहला अवार्ड है, जिसमें पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवार्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों में भूगोल विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होेंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में शुक्रवार शाम के सत्र में संगोष्ठी आयोजक सचिव प्रोफेसर एमएस जागलान ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक आपदा, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन व सामाजिक आार्थिक विकास में भूगोल विषय की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed