फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teenager dies after bicycle handle enters stomach

Karnal News: साइकिल का हैंडल पेट में घुसने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after bicycle handle enters stomach
- घर के पास अचानक साइकिल से गिर गया था भविष्य, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

इकलौता था 14 वर्षीय लड़का

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कलंदरी गेट इलाके में साइकिल चलाते समय एक किशोर के पेट में हैंडल घुस गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
मृतक किशोर के मामा विक्रम शर्मा ने बताया कि उसका भांजा भविष्य उसके साथ बाजिदपुर गांव में रहता था। स्कूल की छुटि्टयों के कारण वह अपने घर कलंदरी गेट आया हुआ था। वह घर के पास में ही साइकिल चला रहा था तभी अचानक गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां घर से बाहर आई तो देखा कि साइकिल का हैंडल भविष्य के पेट में घुसा था। उसने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन

साइकिल का हैंडल निकालकर परिजन भविष्य को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इस दौरान भविष्य के पेट से लगातार खून बह रहा था। मेडिकल कॉलेज में उसे कई यूनिट खून भी चढ़ाया गया लेकिन ठीक नहीं हुआ था। इसके बाद चड़ीगढ़ रेफर कर दिया गया। जब परिजन उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां भविष्य ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed